tapsee

तापसी पन्नू ने शेयर किया जीवन का मंत्र

1016 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu ) ने शनिवार को जीवन का एक मंत्र साझा किया है, जिसका वह अनुसरण करती हैं।
तापसी पन्नू  (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वह फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लेजर और ऑरेंज पैंट पहने अपनी एक फोटो पोस्ट की साथ में अपने फैंस के साथ अपने जीवन का मंत्र भी साझा किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी का मंत्रा साझा करते हुए लिखा, ‘तैयार हो.. मुस्कुराओ .. दिखाओ.’ तस्वीर में वह सफेद शर्ट, ब्लेजर और ऑरेंज पैंट पहनी दिख रही हैं।

अभिनेत्री वर्तमान में भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली दोराई राज के जीवन पर आधारित ‘शाबाश मिट्ठ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं और इसे प्रिया अवन ने लिखा है। वहीं फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो कर रहा है। इस फिल्म के अलावा तापसी ‘लूप लपेटा’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘दोबारा’ में भी नजर आएंगी।

Related Post

दीपिका ने रणबीर कपूर के नाम का RK टैटू हटवाया,बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई फोटो

Posted by - November 21, 2018 0
मुंबई। दीपवीर एक हो गए हैं लेकिन आज भी उनके पुराने रिलेशनशिप की बात उठ ही जाती है.रणबीर जहाँ अनुष्का…
प्रियंका चोपड़ा

फैशन टूर पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखा इनका बेहद बोल्ड लुक?

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज से अक्सर सभी को चौंकाती रहती हैं। बात चाहे उनकी ड्रेसिंग…
lata mangeshkar

नाजुक हालत से घिरी लता मंगेशकर अब हैं पहले से बेहतर, परिवार वालों ने किया सभी को शुक्रिया

Posted by - November 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। स्वर कोकिला कही जाने वाली 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर की दो दिनों से हालत काफी नाजुक थी।…