Agriculture

पश्चिमी यूपी में गन्ना घोल रहा किसानों के बीच मिठास

501 0

मेरठ/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गन्ना (sugarcane) किसानों के भुगतान को लेकर पिछली कई सरकारों से चली आ रही परिपाटी को बदल दिया है। पहले की अपेक्षा अब गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। साथ ही साल दर साल चलने वाली पेंडेंसी पर भी विराम लगा है।

पश्चिमी यूपी में सपा सरकार से दुगुने से ज्यादा योगी सरकार ने गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। पिछले पौने पांच साल में चीनी मिलें भी अपडेट हुईं हैं। अब वही गन्ना पश्चिमी यूपी में मिठास घोल रहा है।

देश में गन्ना और चीनी उत्पादन में प्रदेश न सिर्फ पहले पायदान पर है, बल्कि सीएम योगी ने गन्ना किसानों को पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा भुगतान भी किया है। अब तक सरकार की ओर से प्रदेश में गन्ना किसानों को करीब डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया है।

पश्चिमी यूपी के सहानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडल में पिछली सरकार ने वर्ष 2012-17 के बीच करीब 39,738 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। जबकि योगी सरकार ने 2017 से 29 दिसंबर 2021 तक 95,650 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। यानि योगी सरकार ने गन्ना किसानों को पिछली सरकार से करीब ढाई गुना भुगतान किया है। समय से किसानों को पेमेंट मिलने के कारण काफी हद तक किसानों की समस्याएं भी दूर हुई हैं।

फर्क साफ है: पश्चिमी यूपी में गन्ना भुगतान के आंकडे दे रहे गवाही

पश्चिमी यूपी में गन्ना भुगतान की तुलना पिछली सरकार से करने पर फर्क साफ हो जाता है कि योगी सरकार ने भुगतान में कोई कोताही नहीं बरती है। योगी सरकार ने पश्चिमी यूपी में 2017 से 2021 दिसंबर तक सबसे ज्यादा मुरादाबाद मंडल में 30,645.67 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि सपा सरकार में 18,521.03 करोड़ का ही भुगतान हुआ था।

जेसीबी से दीवार तोड़कर नोटों की गड्डी निकालने पर सबसे ज्यादा बुरा सपा के बबुआ को लगा : योगी

इसी तरह सहारनपुर मंडल में 25,564.02 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि सपा सरकार में 14,628.09 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। योगी सरकार ने तीसरे नंबर पर मेरठ मंडल में 22,455.73 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि सपा सरकार ने 13,324.50 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

गन्ना मूल्य भुगतान में प्रदेश में पिछले सारे रिकार्ड टूटे

योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में पेराई सत्र 2021-22 में 4,907.98 करोड़, 2020-21 में 30,547.23 करोड़, पेराई सत्र 2019-20 में 35,898.85 करोड़, 2018-19 में 33,048.06 करोड़ और 2017-18 के 35,444.06 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। साथ ही पिछले पेराई सत्रों का 10,661.38 करोड़ सहित अब तक कुल 1,50,508 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान कराया है, जो वर्ष 2012 से 2017 के बीच गन्ना मूल्य भुगतान के मुकाबले 55,293 करोड़ और वर्ष 2007 से 2012 के बीच गन्ना मूल्य भुगतान के मुकाबले 98,377 करोड़ अधिक है।

 

पश्चिमी यूपी का मंडलवार भुगतान

मंडल        2012-17           2017 से 29 दिसंबर 2021 तक

सहारनपुर           14,628.09         25,564.02

मेरठ         13,324.50         22,455.73

मुरादाबाद           18,521.03          30,645.67

बरेली        9,934.80          16,985.24

कुल         39738.42          95650.66

(नोट- धनराशि करोड़ में है)

Related Post

Yogi

शाहजहांपुर रोड तोड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी ने दिये कठोर निर्देश

Posted by - October 5, 2023 0
शाहजहांपुर। तिलहर दातागंज बदायूं हाईवे पर निर्माणाधीन 500 मीटर सड़क को बुलडोजर से उधेड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

यूपी: RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित हुए दरोगा पर जानलेवा हमला

Posted by - July 18, 2021 0
यूपी के बिजनौर में RSS कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित चल रहे दरोगा अरुण कुमार पर शनिवार…
CM Yogi

पहले प्रदेश की पहचान था दंगा और कर्फ्यू, आज ‘नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा’: सीएम योगी

Posted by - November 15, 2024 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों से बिना रुके, हटे, डिगे देश की सुरक्षा, गरीब कल्याण,…

अयोध्‍या जाने वालों को होगा सुखद धार्म‍िक यात्रा का अहसास

Posted by - February 20, 2021 0
बाराबंकी। उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बाराबंकी के दरियाबाद सैदखानपुर के अलावा बाराबंकी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण…
CM Yogi

सीएम योगी की सौगात, महाकुंभ में लगे स्वच्छताकर्मियों-स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए बोनस का ऐलान

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में कार्यरत रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी…