Mamata Banerjee Cabinet

ममता मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों ने केवल 7 मिनट में ली शपथ

991 0

कोलकाता। बंगाल विधानसभा में तीसरी बार प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 5 मई को शपथ ली थी। उसके बाद आज 10 मई को ममता कैबिनेट के 43 मंत्रियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पालन करते हुए महज 7 मिनट मे शपथ ली।

इनमें से तीन मंत्री अमित मित्रा, बिरात्य बसु व रथिन घोष ने वर्चुअल जरिए से शपथ ली, जबकि बाकी 40 मंत्री राज भवन के थ्रोन रूम में उपस्थित थे।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में 25 कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि 10 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और बाकी के नौ राज्यमंत्री हैं।

Corona in India: 24 घंटे में आए कोरोना के 3.66 लाख से ज्यादा नए मामले

खास बात यह है कि इस बार कैबिनेट में ममता बनर्जी के अलावा आठ अन्य महिलाएं शामिल हुई हैं। जबकि सात अल्पसंख्यक विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्रियों का कहना है कि ममता बनर्जी के निर्देश पर उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 से मुकाबला है।

Related Post

CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

Posted by - June 27, 2025 0
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में…
टी 20 विश्व कप फाइनल

टी 20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, आठ मार्च को भारत से होगा मुकाबला

Posted by - March 5, 2020 0
सिडनी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दाक्षिण अफ्रीका को वर्षा प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया गंगा पूजन, अयोध्या के लिए गंगाजल कलश यात्रा को किया रवाना

Posted by - January 15, 2024 0
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर, आगामी 22 जनवरी,2024 को अयोध्या…