स्वराज सेनानी सम्मेलन परिवर्तन कुंभ

स्वराज सेनानी सम्मेलन परिवर्तन कुंभ शुरू, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

953 0

लखनऊ। एकल अभियान का तीन दिवसीय स्वराज सेनानी सम्मेलन परिवर्तन कुंभ रविवार से शुरू हो गया है। इसमें देश-विदेश से करीब ढ़ाई लाख स्वराज सैनिक जुटें हैं। स्वराज सेनानी सम्मेलन में एकल अभियान के पिछले पांच साल की उपलब्धियों की समीक्षा होगी और अगले पांच साल की कार्ययोजना पर मंथन करेंगे।

रमाबाई आंबेडकर मैदान में रविवार सुबह 11 बजे से शुरू

रमाबाई आंबेडकर मैदान में रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। परिवर्तन कुंभ में उत्तर भारत के करीब 25 हजार गांवों से सवा लाख स्वराज सेनानी शामिल हो रहे हैं। इसमें भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

 

एकल अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कुटीर उद्योगों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें वेद विद्यालय पुणे के प्रमुख व श्रीराम मंदिर तीर्थ अयोध्या के ट्रस्टी गोविंद देव गिरि व साध्वी ऋतंभरा मुख्य वक्ता हैं। 17 और 18 फरवरी को परिवर्तन कुंभ डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि के डॉ. आंबेडकर सभागार में होगा।

17 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे और 18 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समापन करेंगे। दोनों दिनों के कार्यक्रम में एकल अभियान की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इस अभियान को और आगे बढ़ाने पर भी विचार होगा।

Related Post

Air Chief Marshal

कोरोना संकट के बीच वायुसेना ने अस्पतालों में बढ़ाईं सुविधाएं : एयर चीफ मार्शल

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । एयर चीफ मार्शल (Air Chief Marshal) आरकेएस भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी से निपटने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने गंगा कॉरिडोर परियोजना एवं लघु जल विद्युत के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - March 28, 2026 0
मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने गंगा कॉरिडोर परियोजना एवं लघु जल विद्युत के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर…
CM Vishnudev Sai

महिलाओं के खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त: सीएम साय

Posted by - May 1, 2024 0
रायपुर। विष्णु सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में स्थानांतरण कर दी है। जिसके…