देश के विकास के लिए स्वामी विवेकानंद चाहिए, जिन्ना नहीं : संबित पात्रा

961 0

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि चुनावों के समय अखिलेश यादव प्रदेश में जिन्ना को ले आते हैं। इस देश में परिवारवाद की राजनीति हुई है। देश का विकास के लिए स्वामी विवेकानंद की आवश्यकता है, जिन्ना की नहीं। केवल वोट की राजनीति और तुष्टीकरण के लिए जिन्ना का नाम लिया गया है।

स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि में सोमवार को युवा उत्थान सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चुनाव के समय ही समाजवादी पार्टी को जिन्ना याद आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन्ना यहां का था क्या? विपक्ष पर करारे प्रहार करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी कोरोना वैक्सीन को भाजपा की बताते हैं। वे वैक्सीन पर भी राजनीति करते हैं। राहुल तो वैक्सीन में बछड़ों का मांस बताते हैं। यह सब एक एजेंडे के तहत किया जा रहा है। जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद अपनी किताब में हिन्दुओं का आतंकवादी बता रहे हैं। ये असम्भव है। इस देश में परिवारवाद की राजनीति हुई है। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका वाड्रा! क्या इन्हीं पर देश की जिम्मेदारी है? राहुल जी, प्रियंका जी, सोनिया जी, रॉबर्ट वाड्रा सभी जी का जंजाल हैं। अखिलेश यादव को कटघरे में खड़ा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जिन्ना की बात करने वाले देश और प्रदेश का विकास नहीं कर सकते। तुष्टीकरण के लिए जिन्ना का नाम लिया गया है। देश की जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है।

योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म हो गया है। योगी सरकार में माफिया उप्र की जेल में रहना भी नहीं चाहते। मुख्तार अंसारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब की जेल में रहते हैं तो व्हीलचेयर पर चलते हैं। प्रदेश में आते ही खड़े हो जाते हैं। उप्र में अब विकास की सरकार चलेगी। उप्र को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई दिशा मिली है और प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की क्रांति हो रही है। इस युवा उत्थान सम्मेलन में युवा चार्टेड अकाउंटेंट, इंजीनियर, युवा उद्यमी, व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक आदि ने भाग लिया।

युवाओं की चिंता करती है भाजपा

संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो युवाओं की चिंता करती है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के भविष्य के लिए कार्य कर रहे हैं। युवाओं के लिए मेरठ में आईटी पार्क बन चुका है। जबकि मेजर ध्यानचंद खेल विवि का निर्माण होगा। खेल, शिक्षा, चिकित्सा आदि विभागों में पारदर्शिता के साथ कार्य हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ चंद्रमोहन ने तथा संचालन अरुण यादव ने किया। कार्यक्रम संयोजक विनोद जाटव रहे।

30 नवम्बर तक युवाओं को साधेंगे

भाजपा ने युवाओं को साधने के लिए 15 से 30 नवम्बर तक विशेष अभियान शुरू किया है। इस तहत प्रदेश के 14 शहरों में युवा उत्थान कार्यक्रम होंगे। इनमें मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ, आगरा, कानपुर, झांसी, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, नोएडा शामिल है।

Related Post

चंद्रबाबू नायडू

चंद्रबाबू नायडू का आरोप, बोले- मोदी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग

Posted by - April 13, 2019 0
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ईवीएम समेत कई मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के पास…
Mission Shakti

9 लाख से अधिक महिलाओं ने एक साथ खाई आयरन गोली,एनीमिया मुक्त अभियान बना जनआंदोलन

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) के तहत एनीमिया मुक्त अभियान में कानपुर ने इतिहास रच दिया। बुधवार को…
CM Yogi reached the camp of Bharat Sevashram Sangh

निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा भारत सेवाश्रम: सीएम योगी

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाकुम्भ नगर के सेक्टर 5 स्थित भारत सेवाश्रम के शिविर…
CM Yogi

आबादी से दूर हों पटाखों की दुकान, फायर टेंडर के हों पर्याप्त इंतज़ाम: सीएम योगी

Posted by - October 16, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आहूत प्रदेशस्तरीय बैठक में आगामी दीपावली एवं छठ…