सरकार बनने पर परिवार के एक बेटी व बेटे को देंगे नौकरी : शिवपाल यादव

994 0

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा सोमवार को अयोध्या पहुंची। इस मौके पर श्री यादव ने कहा हमारी सरकार बनेगी तो प्रदेश के हर परिवार के एक बेटी एक बेटे को नौकरी दिया जाएगा। किसी भी नौजवान को यदि नौकरी नहीं मिलती है तो उसको पांच लाख रूपये देकर उन्हें रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

वह राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। पूरे इलाके में घूसखोरी और दबंगई का आलम छाया हुआ है। किसानों के फसल को जानवर खा रहे हैं, लेकिन सरकार को चिंता नहीं है। इस सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के बजाय जीरो कर दिया है।

कहा कि थानों में तहसीलों में घूसखोरी भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस दौरान उन्होंने गोसाईगंज विधानसभा के लिए प्रत्याशी के रूप में डॉ एम पी यादव के नाम की घोषणा की। कहाकि समझौता होने पर भी हमारे प्रत्याशी एमपी यादव ही रहेंगे। इसके पूर्व डॉ एम.पी. यादव ने उन्हें गदा भेंटकर स्वागत किया।

UPCA के पूर्व कोषाध्यक्ष का ह्रदयगति रुकने से निधन

इसके पूर्व मडना ग्राम सभा के कुर्की चौराहे पर दूधिया संघ के जिलाध्यक्ष हुकुम यादव, वरिष्ठ समाजवादी नेता जियालाल यादव, जगदंबा यादव, ध्रुव वर्मा सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। पारा चौराहे पर विधानसभा अयोध्या के अध्यक्ष हरिहर यादव, बंसी लाल यादव, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा किसानों की जमीन को सरकार गलत नीतियों से अधिग्रहण कर रही है। हमारी सरकार बनने पर उनको वाजिब मुआवजा दिया जाएगा और किसानों का सम्मान होगा।

Related Post

cm yogi

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

Posted by - April 16, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद पुलिस विभाग में समय पर भर्ती, समय…
Yogi Cabinet

परिवार के बीच दान विलेख पर स्टाम्प शुल्क में राहत, अब व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियां भी शामिल

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य में परिवार के…
Disaster Relief

आपदा राहत प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार, वर्ष 2025-26 में जारी किए 710.12 करोड़ रुपये

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़, भूकंप, सूखा, अग्निकांड, शीतलहर एवं मानव-जीव संघर्ष जैसी आपादाओं (Disaster) से प्रभावित लोगों को राहत…

धर्मांतरण का खुलासा करने वाली पुलिस खुद भी बनी इसका शिकार, हेड कांस्टेबल ने भी किया धर्मपरिवर्तन

Posted by - June 25, 2021 0
धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस खुद इसका शिकार बन चुकी है। गाजियाबाद में तैनात यूपी…