शरद पवार

महाराष्ट्र सरकार पर फिर बढ़ा सस्पेंस, शरद पवार बोले- ‘कुछ बताने लायक नहीं’

798 0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में नई सरकार बनाने की कवायद लगातार जारी है। इसमे सबसे आगे है शिवसेना जो लगातार दावा कर रही है। राज्य में सीएम शिवसेना का होगा, लेकिन एक बार फिर शरद पवार ने सियासी सस्पेंस बढ़ा दिया है। सरकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ बताने लायक नहीं है।

BHU मुस्लिम प्रोफेसर पर माया बोलीं- प्रशासन का ढुलमुल रवैया मामले को दे रहा तूल 

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि इस दिशा में अभी कोई फैसला नहीं हुआ

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को बांटने को लेकर अभी भी एनसीपी और शिवसेना में पेच फंसा हुआ है। हालांकि कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर सहमति प्रदान कर दी है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक शिवसेना और एनसीपी में बात नहीं बन पाई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि इस दिशा में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को 30-30 महीनों का करने पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर कांग्रेस राजी

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर गुरुवार को आम तौर पर सहमति प्रदान कर दी और शुक्रवार तक इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बारे में जानकारी दी गई है और शुक्रवार तक कोई फैसला होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि सीडब्ल्यूसी में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर आम सहमति बन गई है। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने आज चर्चा की और निर्णय लिया कि आगे क्या कदम उठाने की जरूरत है। हम अब बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कदम उठाएंगे।

हम बुरे ही ठीक हैं: राज्यसभा सांसद संजय राउत

शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट के जरिए कहा कि हम बुरे ही अच्छे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम बुरे ही ठीक हैं। जब अच्छे थे तब कौन सा मेडल मिल गया था।’

Related Post

पीएम मोदी

जो लोग दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री के पद से नवाज रहे हो उनसे सचेत रहना होगा-प्रधानमंत्री

Posted by - January 3, 2019 0
गुरदासपुर।भाजपा-अकाली दल की धन्‍यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को वीरों और महान लोगों की धरती बताते हुए…
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दाखिल करेंगी नामांकन

Posted by - June 24, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election 2022) होने में बस कुछ दिन शेष है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने…
Ashok Leyland's electric vehicle plant opens in Lucknow

लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र शुरू

Posted by - January 9, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के नवीन विनिर्माण…
CM Vishnudev Sai

बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच: सीएम साय

Posted by - May 25, 2024 0
रायपुर/बेमेतरा । बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट (Gunpowder Factory Explosion) मामले में छत्तीसगढ़ सरकार…
CM Yogi

सेमीकंडक्टर में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा सेमीकॉन इंडिया: सीएम योगी

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया- 2024 पीएम मोदी के विजन के अनुरूप सेमीकंडक्टर…