Sushant

सुशांत सिंह राजपूत के बहनें पहुंची बंबई हाईकोर्ट, कोर्ट से किया ये अनुरोध

1448 0

 

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)  की बहनों, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने मंगलवार को बंबई हाईकोर्ट पहुंची है। कोर्ट से अनुरोध किया है कि मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया जाए।

मुंबई पुलिस ने जालसाजी और अपने दिवंगत भाई के लिए डॉक्टरों के फर्जी पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) खरीदने का आरोप लगाते हुए दोनों बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि बांद्रा पुलिस ने सुशांत की प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर शिकायत के आधार पर सात सितंबर को दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर सीजन 2’ का अमेजॅन प्राइम पर ट्रेलर जारी

बता दें कि रिया अभिनेता की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के मामले में अभी जेल में है। जस्टिस एस एस शिंदे और जस्टिस एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने मंगलवार को याचिका पर गौर किया। फिर इसे 13 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। पीठ ने कहा कि इसमें कोई तात्कालिकता नहीं है।

Related Post

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी का खुलासा- ऐसा भी वक्त आया, जब वह पूरी तरह से गई थीं बिखर

Posted by - January 1, 2020 0
मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने इन…
Ada Sharma

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अपने किरदार में इन खूबियों को तलाशती हैं

Posted by - September 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा (Ada Sharma )ने कहा कि उनके किरदार को स्क्रिप्ट में अहमियत मिले। उन्होंने कहा कि…
बीजेपी नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

बीजेपी नेता ने उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Posted by - April 8, 2019 0
मुंबई।  बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने अभिनेत्री और मुंबई उत्तर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पर हिंदू विरोधी…

ट्विटर पर वायरल हुई तस्वीर, सिगरेट फूंकती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Posted by - July 21, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से मुसीबत में पड़ती नजर आ रही हैं।प्रियंका चोपड़ा की एक…