सुशांत सिंह राजपूत

अधूरे सपनों को छोड़ दुनिया को अलिवदा कह गये सुशांत सिंह राजपूत

894 0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत महत्वाकांक्षी कलाकार थे और उन्हें बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही, वह इसके अलावा बड़े-बड़े सपने भी देखा करते थे।

सुशांत को प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सीखनी थी

सुशात सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपने उन सपनों को साझा किया करते थे। सुशांत ने बताया था कि उन्हें प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सीखनी थी। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियों का भी खासा शौक था। वह लैंबोर्गिनी कार खरीदना चाहते थे। सुशांत पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते थे और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में मदद करना भी था शामिल 

सुशांत इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सिमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयारी कराना, महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी शामिल थी। अब उनकी लिस्ट में प्रोफेशनल खिलाड़ी के साथ चेस और पोकर खेलना, मोर्स कोड सीखना, खेती करना सीखना, महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में मदद करना भी शामिल था।

सुशांत को क्रिकेट भी बहुत पसंद था। उन्होंने बताया था कि वह बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना भी सीखना चाहते थे लेकिन अब सुशांत इन सपनों को अधूरा ही छोड़कर चले गये।

Related Post

Lucknow University

बीएड-2020-22 की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया खत्म

Posted by - January 1, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीते अगस्त माह में आयोजित उप्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 (B.Ed-2020-22)  की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश…

61 साल की उम्र में मशहूर सिनेमेटोग्राफऱ एमजे राधाकृष्णन का निधन

Posted by - July 13, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर एमजे राधाकृष्णन का हाल ही में 61 साल की उम्र में निधन हो गया। एमजे राधाकृष्णन…
एकल परिवर्तन कुंभ

‘एकल परिवर्तन कुंभ’: आरएसएस और अनुसांगिक संगठनों ने निकाली वाहन रैली

Posted by - February 9, 2020 0
लखनऊ। आदिवासी व वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वरोजगार प्रसार में जुटे एकल विद्यालय के करीब डेढ़ लाख स्वयंसेवकों का…
CM Dhami

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी, सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता

Posted by - May 28, 2025 0
देहारादून। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को को अस्थायी रूप से, आगामी…