CM Dhami

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी, सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता

227 0

देहारादून। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति – मैट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

इस निर्णय से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी।

Related Post

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Posted by - March 4, 2021 0
कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में खेत से रास्ता न देने पर लखनऊ जीआरपी में तैनात सिपाही ने अपने साथियों के…
Haryana government bought a new helicopter

हरियाणा सरकार ने खरीदा 80 करोड़ का नया हेलीकॉप्टर, राजकीय कार्यों में आएगी तेजी

Posted by - November 25, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने नया हेलिकॉप्टर (Helicopter) खरीदा है। हरियाणा सरकार ने राज्य की आपातकालीन और प्रशासनिक कार्यों…
CM Yogi

सीएम योगी ने जनता से कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछिए, कहां है ‘खटाखट-खटाखट’

Posted by - October 3, 2024 0
कुरुक्षेत्र/कैथल/जींद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ फैलाया था…