Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह केस : रिया चक्रवती ने तोड़ी चुप्पी, Video जारी कर कही ये बात…

949 0

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में घिरीं रिया चक्रवती ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो के साथ अपना बयान लिखा है।

रिया ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर उन्हें पूरा यकीन व विश्वास है

इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने चुप्पी तोड़ी है। रिया ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर उन्हें पूरा यकीन है, विश्वास है। वह चुप इसलिए हैं क्योंकि मामला कोर्ट में है। सच के सामने आएगा उन्हें पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते।’

 

रिया चक्रवर्ती ने भी एग्रेसिव स्टैंड लेते हुए खुद को न सिर्फ निर्दोष बताया है बल्कि अपने पर लगे सभी आरोपों को भी बेबुनियाद बता दिया

इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने भी एग्रेसिव स्टैंड लेते हुए खुद को न सिर्फ निर्दोष बताया है बल्कि अपने पर लगे सभी आरोपों को भी बेबुनियाद बता दिया है। ऐसे में अब रिया का ये वीडियो सामने आना इस केस में बड़ा मना जा रहा है। वैसे बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में पहली बार इस बात को भी कबूला है कि वे सुशांत संग लिव इन रह रही थीं।

रिया के वकील ने बिहार पुलिस की भी जांच पर रोक लगाने की मांग की है

उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि सुशांत की मौत के बाद से उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी गई है। रिया के वकील ने बिहार पुलिस की भी जांच पर रोक लगाने की मांग की है। उनके मुताबिक उस केस को भी मुंबई शिफ्ट कर देना चाहिए। दलील दी जा रही है कि एक ही मामले में दो-दो जगह जांच नहीं हो सकती है।

आगे इस केस में क्या नए राज खुलते हैं ये पुलिस की जांच ही बता पाएगी

ये पहली बार है जब रिया ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें रिया ने इस वीडियो में मीडिया ट्रायल की बात भी है। बता दें कि अब आगे इस केस में क्या नए राज खुलते हैं ये पुलिस की जांच ही बता पाएगी।

सुशांत के पिता के तरफ से लगाए गये ओरोपों के बाद से रिया लोगों की शंकाओं के घेरे में आ गई हैं

बता दें कि सुशांत के पिता के तरफ से लगाए गये ओरोपों के बाद से रिया लोगों की शंकाओं के घेरे में आ गई हैं। उन पर अब कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाये जा रहे हैं। अब तक बिहार पुलिस ने कहा था कि रिया के खिलाफ वह सबूत एकत्र कर रही है और जल्द ही रिया की गिरफ्तारी भी होगी, इसलिए रिया अपना ठिकाना बदल रही है।

Related Post

Prerna Arora

प्रेरणा अरोड़ा पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केस दर्ज

Posted by - July 20, 2022 0
मुंबई: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा (Prerna Arora) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की है। प्रेरणा…

सिंगिंग के बाद नेहा ने पहली बार ‘दिलबर-दिलबर’ पर दिखाया डांस, फैन्स के उड़े होश

Posted by - June 29, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा का…

कंगना ने उठाई ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ करने की मांग, बोलीं- ये नाम गुलामी की पहचान

Posted by - June 23, 2021 0
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, आए दिन उनके बयान चर्चा का विषय बन जाते…
छपाक

‘छपाक’ ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता फिल्म के मेकर्स से हुई नाराज

Posted by - December 18, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अगले साल 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ इस समय ज़ोरों से…