'दिल बेचारा' के ट्रेलर ने तोड़ा एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर का रिकार्ड

सुशांत और संजना की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर ने तोड़ा एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर का रिकार्ड

987 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में संजना सांघी लीड एक्ट्रेस हैं। बीते सोमवार को दोपहर 4 बजे के करीब इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही फिल्म के ट्रेलर को 3.7 मिलियन लाइक्स मिला है।

फिल्म ‘दिल बेचारा’ को 24 घंटे के अंदर इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 4.5 मिलियन लाइक्स मिले हैं

हालांकि 24 घंटे के अंदर इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 4.5 मिलियन लाइक्स मिले हैं, जो कि हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर एंडगेम के ट्रेलर से भी ज्यादा है। डीएन रिपोर्ट की मानें तो मेगा बजट फिल्म एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर ने 3.6 मिलियन लाइक्स हासिल किया था। इसी के साथ भारतीय स‍िनेमा के इतिहास में यह सर्वाधिक पसंद क‍िया गया ट्रेलर बन गया है।

फैंस अपने इस चहेते स्टार को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं, जिसके लिए फैंस फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं

फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर जैसे ही सामने आया लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। बॉलीवुड के भी कई सितारों ने भी इसकी तारीफ कर एक बार फिर से सुशांत को याद करते हुए श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इसी के साथ फैंस अपने इस चहेते स्टार को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं, जिसके लिए फैंस फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ट्रेलर के रिकॉर्ड को देखकर लग रहा है कि जिस तरह से दर्शक प्यार दिखा रहे हैं उससे आने वाले समय ये फिल्म आगे और भी कई ऐसे रिकॉर्ड बनाएगी जो सभी को हैरान करने वाला रिकॉर्ड हो सकता है।

 ट्रेलर के एक सीन में सुशांत सिंह राजपूत कह रहे हैं कि, ‘जन्म कब लेना है और मरना कब है? ये हम डिसाइड नहीं कर सकते है पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं?

बता दें कि, सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं फिल्म के ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत के कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं, जिसे सुनते ही किसी की भी आंखें भर आएंगी। ट्रेलर के एक सीन में सुशांत सिंह राजपूत कह रहे हैं कि, ‘जन्म कब लेना है और मरना कब है? ये हम डिसाइड नहीं कर सकते है पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं? ‘दिल बेचारा’ कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट संजना सांघी हैं। वहीं संजना सांघी और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को दर्शक पहली बार स्क्रीन पर देखने वाले हैं। ये फिल्म अमेरिकन फिल्म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ का हिंदी रीमेक है।

फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा

बता दें कि फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन को देखते मेकर्स ने इसे OTT पर रिलीज करना सही समझा। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। हालांकि फैंस इस फिल्म को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के भी देख सकते हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा मंत्री की माता जी के निधन पर जताया दुःख

Posted by - February 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी श्रीमती पिस्ता देवी…
रवीना का ऑटो वीडियो वायरल

भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए रवीना ने पकड़ा ऑटो, वीडियो वायरल

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में रवीना को…
Lucknow University

लखनऊ विश्वविद्यालय में बड़ी धांधली, लॉ का पेपर आउट होने से मचा हंगामा

Posted by - December 11, 2019 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। हिन्द कालेज की चेयरपर्सन डॉक्टर ऋचा जोकि विश्वविद्यालय से…

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर से संपर्क टूटने पर सिनेमाजगत की हस्तियों ने की भावुक पोस्ट

Posted by - September 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क: चंद्रयान 2 के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया…