लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

622 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कल तक स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा है कि वह स्टेटस रिपोर्ट में बताएगी कि किन-किन अभियुक्तों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है और वे लोग गिरफ्तार किए गए हैं कि नहीं। इसके साथ ही कोर्ट ने हिंसा में अपना बेटा गंवाने वाली बीमार मां के तत्काल इलाज के लिए तुरंत इंतजाम करने का यूपी सरकार को आदेश दिया।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच के लिए एसआइटी टीम और एक सिंगल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। ताकि स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल की जा सके।

दो वकीलों ने CJI को लिखी थी चिट्ठी

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमना ने बताया कि इस मामले में दो वकीलों ने मुझे चिट्ठी लिखी थी। उनके नाम शिवकुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा हैं। हमने चिट्ठी पर संज्ञान लिया. हालांकि रजिस्ट्री ने इसे स्वतः संज्ञान केस की तरह लिस्ट किया है। सुनवाई के दौरान सीजेआई रमना ने दोनों वकीलों वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ने कहा।

लखीमपुर खीरी में मानवाधिकार का हनन हुआ
सुनवाई के दौरान एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट से सभी 8 मौतों पर रिपोर्ट लेने का अनुरोध किया। जिसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि वह सबको सुनने के बाद ज़रूरी आदेश देंगे। वहीं, वकील शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते कई किसानों की मौत हुई। हम अनुरोध करते हैं कि कोर्ट इस पर उचित आदेश दे। शिवकुमार त्रिपाठी ने यह भी कहा कि लखीमपुर खीरी में मानवाधिकार का हनन हुआ।

इसके बाद सीजेआई रमना ने वकील त्रिपाठी से पूछा कि आप क्या चाहते हैं? त्रिपाठी ने कहा कि एफआईआर हो। सीजेआई ने कहा कि एफआईआर तो हो चुकी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की वकील गरीमा ने पूछा कि आगे क्या हो रहा है? इस गरिमा ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इसपर एसआईटी बनी है और न्यायिक जांच आयोग भी गठित हुआ है। सीजेआई ने पूछा कि आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

मृतक की बीमार मां का इलाज कराए सरकार

वकील गरिमा ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। कल तक हम आपको अब तक की पूरी जानकारी देंगे। इसपर सीजेआई ने कहा कि कल आप स्टेटस रिपोर्ट दें। यह भी बताएं कि हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिकाओं की स्थिति क्या है। वहीं, जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमें यह भी बताएं कि किन-किन लोगों की मृत्यु हुई है। सीजेआई ने कहा कि हमें एक वकील ने जानकारी दी है कि मृतक लवप्रीत की मां बीमार हैं। राज्य सरकार उनका इलाज करवाए।

 

Related Post

मोहन भागवत

संविधान पर है पूरा विश्वास, इससे अलग कोई सत्ता नहीं चाहते हम : मोहन भागवत

Posted by - January 19, 2020 0
  बरेली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को बरेली रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ‘भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का…
fisheries

मत्स्य पालन से आधी आबादी को भी आत्मनिर्भर बना रही डबल इंजन सरकार

Posted by - July 13, 2025 0
लखनऊ: डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) के नेतृत्व में आधी आबादी मत्स्य पालन करके भी आत्मनिर्भर बन रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य…
PM Modi

मैं भावुक हूँ, भाव-विह्वल हूँ! मैं पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहा हूँ: मोदी

Posted by - January 12, 2024 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Modi) ने 22 जनवरी को अयोध्या धाम में मंदिर में श्री रामलला की प्राण…
CM Yogi

मानता है पूरा देश, सबसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 27, 2023 0
लखनऊ। उप्र को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…