नौसेना में महिलाओं को मिला स्थायी कमीशन

सुप्रीम कोर्ट से नौसेना में महिलाओं को मिली स्थायी कमीशन की मंजूरी

951 0

नई दिल्ली। नौसेना में पुरुष और महिला अधिकारियों के साथ समान व्यवहार किया जाए। इस बात पर जोर देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बल में महिला अधिकारियों के लिए स्थायी कमीशन को मंजूरी दे दी है।

देश की सेवा करने वाली महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने से इनकार करने पर न्याय को नुकसान होगा

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली एक पीठ ने कहा कि देश की सेवा करने वाली महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने से इनकार करने पर न्याय को नुकसान होगा। पीठ ने कहा कि केंद्र द्वारा वैधानिक अवरोध हटा कर महिलाओं की भर्ती की अनुमति देने के बाद नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान करने में लैंगिक भेदभाव नहीं किया जा सकता।

लोकसभा अध्यक्ष की नसीहत, बोले- सदन से बाहर आसन पर सवाल उठाना गलत

जब एक बार महिला अधिकारियों की भर्ती के लिए वैधानिक अवरोध हटा दिया गया तो स्थायी कमीशन देने में पुरुष और महिलाओं के साथ समान व्यवहार हो

अदालत ने कहा कि जब एक बार महिला अधिकारियों की भर्ती के लिए वैधानिक अवरोध हटा दिया गया तो स्थायी कमीशन देने में पुरुष और महिलाओं के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है कारगिल की विजय गाथा, पूरे विश्व ने माना भारतीय सेना का लोहा: धामी

Posted by - July 26, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर शुक्रवार को गांधी पार्क में आयोजित…
गौतम गंभीर का महबूबा मुफ्ती निशाना

महबूबा देश के 130 करोड़ लोगों की सच्चाई को कब तक ब्लाक करतीं रहेंगी – गंभीर

Posted by - April 11, 2019 0
जम्मू। पूर्व क्रिकेटर बीजेपी में शामिल हुए गौतम गंभीर ने  जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को फिर से…