लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष की नसीहत, बोले- सदन से बाहर आसन पर सवाल उठाना गलत

856 0

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद सदस्यों को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पूरक प्रश्न को लेकर सदन से बाहर आसन पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। यह बिल्कुल अनुचित है।

राहुल गांधी ने यह कहा था कि कर्ज अदायगी नहीं करने वाले चूककर्ताओं के विषय में जान-बूझकर पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया गया

मंगलवार को बिरला ने यह बात तब कही है। बता दें कि जब सोमवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने यह कहा था कि कर्ज अदायगी नहीं करने वाले चूककर्ताओं के विषय में जान-बूझकर पूरक प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया गया।

पूरक प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि अगर एक प्रश्न में 15 मिनट लग जाएं तो फिर कैसे होगा?

यही कारण है कि मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ने मछलियों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने के विषय पर कई सदस्यों द्वारा पूरक प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि अगर एक प्रश्न में 15 मिनट लग जाएं तो फिर कैसे होगा? उन्होंने किसी सदस्य का नाम लिये बगैर कहा कि आपके सदस्य कहेंगे कि 12 बजे के बाद पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया। ऐसे में बाहर आसन पर सवाल करना ठीक नहीं है।

कोरोना से नहीं बाधित होगी संसद की कार्यवाही, बजट सत्र तीन अप्रैल तक चलेगा

वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता कर रहे हैं राजनीति 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान जान-बूझकर कर की अदायगी नहीं करने वाले 50 चूककर्ताओं के नाम पूछते हुए पूरक प्रश्न किया था। इस पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता राजनीति कर रहे हैं। बाद में गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि चूककर्ताओं को लेकर लोकसभा में पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार का संरक्षण नहीं किया गया।

Related Post

चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी ढेर

Posted by - March 15, 2020 0
अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के घेराबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई…
डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

Posted by - March 29, 2020 0
बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग…
हीमोग्लोबिन की कमी

सांस फूलना कोरोना का लक्ष्ण नहीं बल्कि हीमोग्लोबिन की कमी : योग गुरु गुलशन कुमार

Posted by - July 28, 2020 0
  सहारनपुर। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी आने पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे सांस फूलने की स्थिति…
BJP

सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

Posted by - June 10, 2022 0
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) में राचकोंडा पुलिस ने भाजपा (BJP) नेता जिट्टा बालकृष्ण रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया…