Sunny Leone

कोरोना वायरस से डरीं सनी लियोनी, फैंस को सेल्‍फी नहीं देने का वीडियो वायरल

1237 0

मुंबई। फिल्‍मों के एक्टिंग और डांसिंग नंबर करने के बाद इन दिनों सनी लियोनी अब प्रोड्यूसर बन गई हैं। वह आजकल अपने पति डेनियल के साथ एक फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सनी हाल ही में देश से बाहर रवाना हुईं। इस मौके पर उनकी टीम भी उनके साथ नजर आई।

https://www.instagram.com/p/B75SyG5gbxM/?utm_source=ig_web_copy_link

सनी अक्‍सर अपनी टीम से लेकर अपने फैंस तक, सभी के साथ काफी अच्‍छे से मिलती हैं। उन्‍होंने कभी फैंस को अपने साथ सेल्‍फी लेने से मना भी नहीं किया, लेकिन अब एक भयानक बीमार के चलते सनी लियोनी ने फैंस के साथ सेल्‍फी लेने से मना कर दिया है। इस बीमारी का नाम कोरोना वायरस है ।

बुधवार को सनी लियोनी अपने पति और टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। यहां सनी आपने हाथ में मास्‍क लिए दिखीं। कुछ फैंस उनके साथ सेल्‍फी लेने की बात करते रहे तो उनकी टीम मना करती नजर आई,लेकिन तभी एक लड़की अपना फोन लेकर सनी के पास आ आती है, जिसे देखते ही सनी अपना मास्‍क मुंह पर लगा लेती हैं। वह लड़की उन्‍हें मास्‍क हटाने को कहती है, लेकिन तभी सनी वहां से निकल जाती हैं।

बता दें कि सनी लियोनी ने पति डेनियल के साथ एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वह चेहरे पर मास्‍क लगाए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्‍होंने लिखा कि सुरक्षित रहना ही नया प्रचलन है। आप के आसपास क्‍या हो रहा है? उससे बेखबर न रहें या ये न सोचें कि कोरोना वायरस आपको प्रभावित नहीं कर सकता समझदार बनें और सुरक्षित रहें।

Related Post

Chhavi Mittal

बैकलेस ड्रेस में छवि मित्तल ने Breast कैंसर सर्जरी का दिखाया निशान

Posted by - June 14, 2022 0
मुंबई: प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री और YouTube सामग्री निर्माता छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने अप्रैल के महीने में स्तन कैंसर (Breast…
उद्धव सरकार

उद्धव सरकार में अजित को वित्त और अनिल देशमुख को गृह विभाग मिला

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। देर…
करिश्मा तन्ना

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना की बोल्ड तस्वीरें देख फैंस की बढ़ी धड़कन

Posted by - December 31, 2019 0
नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। https://www.instagram.com/p/B6rxMZbnPh8/?utm_source=ig_web_copy_link हाल ही में…
बागी 3

निर्देशक का खुलासा : श्रद्धा कपूर ने बागी 3 के ली थी गाली देने की ट्रेनिंग

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 के प्रमोशन में इन दिनों…