Rajveer Deol

सनी देओल के बेटे राजवीर इस फिल्‍म से करने जा रहे डेब्यू, दादा धमेंद्र ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

1095 0
मुंबई । सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) राजश्री प्रोडक्शंस की आने वाली प्रेम कहानी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। यह फिल्म सूरज बड़जात्‍या के बेटे अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बनेगी।

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) यूके में थिएटर की पढ़ाई करने के बाद, बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह राजश्री प्रोडक्शंस की आने वाली लव स्टोरी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। यह फिल्म सूरज बड़जात्‍या के बेटे अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बनेगी।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजवीर (Rajveer Deol) के दादा धर्मेंद्र ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं मेरे पोते राजवीर देओल (Rajveer Deol)  को विश्व सिनेमा के सामने अवनीश बड़जात्या के डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ इंट्रोड्यूस कर रहा हूं। मैं विनम्रतापूर्वक आप सभी से निवेदन करता हूं कि आप दोनों बच्चों के साथ मेरे जैसा ही प्यार और स्नेह रखें।’

धर्मेंद्र ने कहा कि फिल्म आज की दुनिया में प्यार और रिश्तों की बात करती है।

राजवीर के चाचा बॉबी देओल ने भी ट्वीट कर कहा, ‘अपने सपने को साकार करने के रास्ते पर .. राजश्री प्रोडक्शंस ने आने वाली प्रेम कहानी में गर्व से राजवीर देओल (Rajveer Deol) और अवनीश बड़जात्या के सहयोग की घोषणा की है। एक सुंदर यात्रा का इंतजार है।’

यूके में थिएटर की पढ़ाई करने के बाद, राजवीर ने एक सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। वह थिएटर और फिल्म निर्देशक फिरोज अब्बास खान के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं।

फिल्म में अभिनेत्री का चयन हालांकि अभी बांकी है। फिल्म के इस साल जुलाई में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है और इसे 2022 में रिलीज किया जाएगा।

Related Post

suil lahri rashmi deshai deepika chikhaliya,- Ram Mandir Bhumi Poojan

राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी स्टार्स ने भी ऐतिहासिक दिन पर शेयर की अपनी फीलिंग

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औपचारिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रख दी है। इस मौके…

Karwa Chauth 2019:अंबानी खानदान की बहू-बेटी एक साथ रखेंगी पहला व्रत, बेहद खास दिन

Posted by - October 15, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। इस बार कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद पहली बार करवाचौथ को मनाएंगी। ऐसे में अंबानी…
करीना का डाइट प्‍लान

स्लिम दिखना है तो फॉलो करें करीना का डाइट प्‍लान, एक सप्ताह में दिखेगा असर

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। करीना कपूर तैमूर को जन्म देने के बाद से ही उन्होंने अपने हेल्थ पर दोबारा अच्छी तरह से ध्यान…