सनी रोड शो

डेरा बाबा के दर्शन कर रोड शो की शुरुआत करेंगे सनी देओल, तय होगा 75 किलोमीटर का रास्ता

1247 0

पंजाब। गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता सनी देओल गुरुवार यानी डेरा बाबा नानक के दर्शन के साथ अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे। डेरा बाबा नानक से पठानकोट तक का करीब 75 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे। इसके बाद श्री दरबार साहिब के दर्शन करेंगे।  शाम को पठानकोट के यूनाइट चौक पर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें :-2019 में अगर विपक्ष जीता तो कैसे चुना जाएगा पीएम – चंद्र बाबू नायडू

आपको बता दें इससे पहले 29 अप्रैल को गुरदासपुर संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाहले सनी देओल 28 अप्रैल को अमृतसर आए थे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदिर साहिब व शहीद स्थली जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन किया। इसके बाद गुरदासपुर कूच किया था।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी अगर जीतती है इतनी सीटें, तो हो सकता है कि मोदी न बनें पीएम: सुब्रमण्यम स्वामी 

जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर सीट के लिए 19 मई को मतदान होगा। अब वे 19 दिन यहीं रहेंगे। इसलिए मुंबई से अपने साथ 12 से ज्यादा बैग लेकर आए हैं, जिसमें एक्सरसाइज का भी सामान है। सनी का सामान दो गाड़ियों में रखकर गुरदासपुर लाया गया है।वहीँ ये भी बता दें  सनी देओल के चुनाव प्रचार अभियान में धर्मेंद्र भी जल्द आएंगे। यमला—पगला—दीवाना की जोड़ी मतदाताओं के बीच जाकर वोट मांगेगी।

Related Post

property cards

ग्रामीण भारत को संपत्ति अधिकारों का उपहार, एक करोड़ से अधिक घरौनियों का वितरण

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण संपत्ति अधिकारों को लेकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की…
CM Yogi

सीएम योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी…

गृह मंत्री शाह का आज चंडीगढ़ दौरा, कई प्रोजेक्टों पर लिए जाएंगे फैसले

Posted by - September 20, 2019 0
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर क्षेत्रीय परिषद की चंडीगढ़ में होने वाली 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह…