सुन्नी वक्फ बोर्ड

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या में मिलने वाली जमीन पर नहीं बनाएगा मस्जिद!

910 0

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) बाबरी मस्जिद के बदले में दी जाने वाली जमीन को लेेने से इंकार कर दिया है। इसके बाद अब सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या में पांच एकड़ जमीन लेने या नहीं लेने पर 26 नवंबर को बैठक बुलाई है। इसी बैठक में जमीन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड बाबरी मस्जिद के बदले में सरकार द्वारा दी जाने वाली जमीन पर मस्जिद नहीं बनाएगा।

सूत्रों ने बताया कि जमीन का प्रस्ताव पूरी तरह ठुकराने की जगह 5 एकड़ जमीन पर हॉस्पिटल या एजुकेशन इंस्टीट्यूट बनाने को लेकर मिल रहे सुझावों पर विकल्प के तौर पर विचार किया जाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अलावा असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना महमूद मदनी ने भी 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद बनाने को शरीयत के खिलाफ बताया था।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 17 नवंबर को बैठक में बदले में 5 एकड़ जमीन को शरीयत के खिलाफ बताया था। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा था कि हम 30 दिनों के भीतर अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को चुनौती देंगे।

एआईएमपीएलबी के सचिव जफरयाब जिलानी ने बोर्ड की बैठक के बाद कहा था कि मस्जिद अल्ला की है। उन्होंने कहा कि शरिया के तहत इसे किसी और को नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा था कि बोर्ड ने साफ कहा है कि वह मस्जिद की जगह अयोध्या में पांच एकड़ जमीन लेने के खिलाफ है। बोर्ड की राय है कि मस्जिद का कोई विकल्प नहीं हो सकता।

Related Post

cm yogi

पिछली सरकारों ने विरासत का सम्मान किया होता तो दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ती: सीएम योगी

Posted by - January 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर भाजपा…
Naga

सनातन की फौज नागा संन्यासियों की दीक्षा का साक्षी बना प्रयागराज महाकुम्भ का गंगा तट

Posted by - January 18, 2025 0
महा कुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) का श्रृंगार है यहां सेक्टर 20 में मौजूद सनातन धर्म के ध्वज वाहक…
CM Yogi

यूपी के बाबा ने गुजरात में ताबड़तोड़ 22 रैली और 3 रोड शो कर भाजपा के लिए मांगा वोट

Posted by - December 3, 2022 0
अहमदाबाद/खेड़ा/आणंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शनिवार को गुजरात में 3 चुनावी जनसभा की। गुजरात विधानसभा…

रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अनूठी पहल, खराब फूलों से कमा रही हैं हजारों

Posted by - July 7, 2019 0
लखनऊ डेस्क। मंदिर में चढ़ाए गये फूल से केवल देवी-देवता ही खुश नहीं होंगे। बल्कि फूल चढ़ाने के बाद सैंकड़ों…