गर्मियों में करें ऐसे आहार का सेवन, पेट की समस्या से रहेंगे दूर

1025 0

लखनऊ डेस्क। गर्मियों में अक्सर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। खाना भी नहीं पचता है। जो लोग दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं उनके साथ यह समस्या ज्यादा होती है। गर्मियों में गरिष्ठ भोजन की जगह हमेशा सुपाच्य भोजन लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। फास्ट फूड और बाहर का खाना, मिर्च-मसालेदार खाना एकदम त्याग देना चाहिए। आइए जानते हैं गर्मियों में क्या खाना चाहिए-

ये भी पढ़ें :-क्या आप भी चटकाते हैं उंगलियां? हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार

1-गर्मियों में खाना कम और सलाद ज्यादा खाएं। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया सही रहेगी।  आप खीरा, टमाटर और प्याज का सलाद खाएं। दिनभर में ज्यादा पानी पीएं।  सुबह उठते ही कम से कम चार गिलास पानी जरूर पिएं। गर्मियों में राजमा की सब्जी कम खाएं।

2-रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। नियमित इसका सेवन करें आपको कब्ज नहीं होगी। इसके अलावा रात में हरड़ या त्रिफला का सेवन कुनकुने पानी के साथ करें, इससे आपकी कब्ज दूर होगी।

3-गर्मियों में हल्का और कम खाना खाना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या नहीं होगी। जूस,  छाछ और दही जितना हो सके उतना लेना चाहिए। इससे शरीर में तरलता आती है और खाना भी आसानी से पचता है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या हो रही है और कब्ज से भी परेशान हैं तो पपीते का सेवन करें। खरबूज और तरबूज का सेवन करें। सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं।

Related Post

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 12 की मौत

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 12 की मौत, पीएसी के 17 जवानों रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप

Posted by - February 29, 2020 0
मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में अब तक 71 मरीज़ों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग…
स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार

स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार, बोली- पिता ने करियर चुनाव में दिया साथ

Posted by - February 20, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया…
cm- yogi

वाराणसी पहुंचे CM योगी, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - February 28, 2021 0
वाराणसी। सीएम योगी (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम योगी(CM Yogi) यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत…