सुहाना ने किया पापा शाहरुख और बेस्टी शनाया कपूर को बर्थडे विश

816 0

मनोरंजन डेस्क.    आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान का जन्मदिन है. बॉलीवुड के किंग खान आज 55 साल के हो गए हैं. इसी मौके पर उनकी लाडली बेटी सुहाना खान ने अपने पापा शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक पोस्ट शेयर की है. साथ ही सुहाना की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर का भी आज जन्मदिन है. सुहाना ने अपनी इस पोस्ट में एक प्यारे और मजेदार कैप्शन के साथ  दोनों को ही बर्थडे विश किया है.

ऐश्वर्या हैं बच्चन परिवार की लाडली बहू, बेटी की कमी को पूरा किया

सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है.यह तस्वीर बीते साल हुए शाहरुख खान के जन्मदिन सेलीब्रेशन की ही है. जिसमे सुहाना,शाहरुख़ और शनाया साथ नजारा रहे है.  सुहाना खान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे माई बेस्टफ्रेंड्स…. जिनमें से एक 55 साल का हो गया है और एक 21 साल की हो गई है।’

मजेदार ये था कि अपनी पोस्ट में सुहाना खान ने शाहरुख और शनाया की उम्र का भी जिक्र करा है.बता दे की शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं. सुनने में आया है की शनाया जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है.

आज शाहरुख़ के जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं. शाहरुख के फैंस आज उनके लिए लम्बी उम्र की दुआ मांग रहे हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी के कारण शाहरुख खान ने इस बार उनका जन्मदिन अलग अंदाज से मनाने को कहा है और साफ कर दिया है कि वो इस साल अपनी बालकनी पर नहीं आएंगे जैसा की वो हर साल करते थे.

 

Related Post

उमर अब्दुल्ला पर भड़के गौतम गंभीर

उमर अब्दुल्ला पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- ‘पाकिस्तान चले जाएं पूर्व सीएम’

Posted by - April 2, 2019 0
स्पोर्ट्स डेस्क।  बीजेपी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगलवार यानी आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर…
मन की बात

मन की बात : अयोध्या फैसले के बाद देश नई आकांक्षाओं के साथ नए रास्ते पर चल पड़ा

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 59वीं बार मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मोदी ने…