Blast in SECL coal mines

कोयला खदान में अचानक ब्लास्ट, 8 मजदूर गंभीर घायल

144 0

छत्तीसगढ़ के मणेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी SECL ओपन कास्ट माइंस (Coal Mines) में अचानक ब्लास्ट में 8 श्रमिक घायल हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद बारूद वाहन और एक दूसरी गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई।

मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब कुछ कोयला मजदूर ओपन कास्ट खदान (Coal Mines) में काम कर रहे थे और ब्लास्टिंग के लिए जमीन के नीचे सुरंग मे बारूद बिछाकार ब्लास्टिंग की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान माइंस में अचानक अपने से ब्लास्ट हो गया।

जब ब्लास्ट हुआ तो खदान में कोयला श्रमिक और महिला श्रमिक मौजूद थे। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस ब्लास्ट में लगभग 8 श्रमिक घायल हो गए। घायल श्रमिकों को तत्काल रीजनल हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज जारी है। काम कर रहे मजदूर का कहना है की अचानक ब्लास्ट का आवाज आया और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे पत्थर से गाड़ी भी दब गई कुछ समझ में नहीं आया यह कैसे हुआ?

मामले में आशंका जताई जा रही है कि आग लगने से जहां बारूद बिछाया गया था वहां की जमीन गर्म हो गई होगी, जिसके चलते ब्लास्ट हुआ होगा।

Related Post

CM Vishnudev Sai

लोकसभा चुनाव घोषणा समिति की बैठक में शामिल होने सीएम साय दिल्ली रवाना

Posted by - April 1, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) सोमवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…
Yashwant Sinha

सीएम राव पूरी कैबिनेट के साथ यशवंत सिन्हा का करेंगे स्वागत लेकिन पीएम मोदी का नहीं

Posted by - July 2, 2022 0
हैदराबाद: हैदराबाद में टीआरएस ने संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के स्वागत की जबरदस्त तैयारी कर…
CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक, CM साय ने दी बधाई

Posted by - February 14, 2025 0
रायपुर। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने कास्य पदक जीता। मेडल जीतने पर छत्तीसगढ़ के…
RAJESH BHUSHAN

देश के इन 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर

Posted by - March 24, 2021 0
ऩई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 47…