Keshav Maurya

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

35 0

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि गांधी सभागार, जन भवन (राजभवन), लखनऊ में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं, गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म की महान आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है, जो मानव जीवन में शांति, संयम, करुणा एवं सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने मंच से नवकार महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंत्र संपूर्ण मानवता के कल्याण, आत्मशुद्धि तथा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति एवं सद्भाव स्थापित करने में योगदान दें।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया तथा आयोजकों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों के मध्य स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्रों का आदान-प्रदान भी किया गया। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठ सदस्यों से भेंट कर उनका अभिनंदन किया एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, जैन समाज के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक, श्रद्धा एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, अदालत जाने की दी धमकी

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच…
National Saint Mahant Avedyanath will be remembered for ages

सामाजिक समरसता और राम मंदिर के लिए युगों तक याद रहेंगे राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठ में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज (Mahant Avedyanath)…
Yogi_Adityanath with suresh khanna

‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना का आकार है UP Budget 2021-22 : सीएम योगी

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट विधानसभा में पेश…