स्ट्रीट डांसर 3डी

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का पहला इमोशनल गाना ‘दुआ करो’ रिलीज

1115 0

मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ आगामी 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। निर्माताओं ने ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का एक नया गाना ‘दुआ करो’ रिलीज किया है। यह फिल्म का पहला इमोशनल गाना है।

इस गाने में वरुण धवन अपने दोस्तों को धोखा देने के बाद गुस्से में नाचते हुए दिखाई देते हैं। सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को प्रिया सरैया ने लिखा है। तो वहीं इस गाने को अरिजीत सिंह, बोहमिया और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। वरुण धवन ने ट्वीट किया कि जनता की मांग पर गाना ‘दुआ करो’ आ गया, इस विशेष गाने के लिए जिगर सुरैया, अरिजीत सिंह, बोहमिया का धन्यवाद।

https://twitter.com/OurVarun/status/1215217234269753345

वरुण के डांस में जोश और गुस्सा देखा जा सकता है। ‘दुआ करो’ में वरुण धवन को शर्टलेस अवतार में दिखाया गया है। गाने में कई डांसर जैसे धर्मेश और पुनीत पाठक की झलक भी दिखता है। फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभुदेवा प्रमुख भूमिका में हैं।

हाल ही में फिल्म का ‘इलीगल वेपन 2.0’, ‘मुकाबला’ और ‘गर्मी गाना भी आउट हुआ था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ फिल्म ‘एबीसीडी’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस सीरीज की पहली दो फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ इसी साल 24 जनवरी रिलीज होगी। फिल्म को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है और यह फिल्म भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कई रियल डांसर्स की कहानी को दिखाया गया है।

Related Post

शाहरुख खान

पड़ोसी मुल्क की अभिनेत्री ने एक वीडियो में शाहरुख खान को कहा बैट्री’ और ‘गधेड़ा’

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। किसी भी चर्चित स्टार के फैंस होने के लिए मुल्क की कोई जरूरत नहीं होती हैं, ये फैंस…

पीएम के बाद अब विंग कमांडर पर फिल्म बनाने का विवेक ओबेरॉय ने लिया फैसला, हुए ट्रोल

Posted by - August 25, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। विवेक ओबेरॉय ने घोषणा की है कि वह बालाकोट एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्म बनाएंगे,…

ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो

Posted by - June 22, 2020 0
ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में घर पर कंफर्टेबल और सुरक्षित रहकर देख सकते हैं- वैलेंटिना क्रेडो जैसे कि आजकल अधिकतर फिल्में…
some interesting things ‘Kokilaben’ Rupal Patel

जानिए आज‘कोकिलाबेन’ उर्फ रूपल पटेल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Posted by - August 27, 2020 0
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपल पटेल इन दिनों सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘कोकिलाबेन’ का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब…
बॉलीवुड

ओटीटी 2020 में भी बॉलीवुड का सिलसिला जारी, इन 5 स्टार के वेब सीरीज़ का जोरों से इंतजार

Posted by - January 24, 2020 0
एंटरटाइनमेंट डेस्क। बॉलीवुड दुनिया के कुछ ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जो अपने फैंस के दिलो पर राज़ करते है। इन…