Stockerware

‘Stockerware’ मोबाइल में पहुंचते ही शुरू कर देता है आपकी जासूसी

819 0

नई दिल्ली। मोबाइल के जरिए आपकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यहां तक कि आप कहां जा रहे हैं। मोबाइल के मैसेज से लेकर हर महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर रखी जा रही है।

आज के समय में मोबाइल में ताकझांक कोई बड़ी बात नहीं है। मोबाइल की निगरानी करने वाले कई सॉफ्टवेयर ऑनलाइन मिल रहे हैं। जिन्हें लोग खूब खरीद रहे हैं। ऐसा ही सॉफ्टवेयर है जिसने आजकल दहशत फैला रखी है। इस सॉफ्टवेयर का नाम है स्टॉकरवेयर जिसका भारत में भी खूब इस्तेमाल हो रहा है।

इस शक्तिशाली सॉफ्टवेयर को स्पाउसवेयर के नाम से भी जाना जाता है। मोबाइल में जैसे ही इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करेंगे यह अपना काम शुरू कर देगा। डिवाइस में प्रवेश करते ही यह सॉफ्टवेयर मोबाइल में सेव मैसेज को रीड करना शुरू कर देता है। मोबाइल की स्क्रीन पर होने वाली हर एक गतिविधि को रिकार्ड करना शुरू कर देता है। यह सॉफ्टवेयर इतना शक्तिशाली है कि यह मोबाइल के कैमरे को भी कंट्रोल कर लेता है। इस जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर का पता साइबर सिक्योरिटी कंपनी कैस्पर्सकी ने लगाया है। इस कंपनी का दावा है कि मोबाइल में सुरक्षा देने वाली तकनीक से अबतक 37532 डिवाइसों में इस सॉफ्टेवयर के होने का पता चला है। जानकार इसे बेहद गंभीर मानते हैं।

जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर ऑनलाइन मार्केट में आने के बाद अब मोबाइल की सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। जो व्यक्ति महत्वपूर्ण पदों पर हैं उनके लिए तो यह बहुत जरूरी हो गया है। इसके लिए समय पर मोबाइल में पड़े एप को परखते रहने की जरूरत है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए मोबाइल में एक सिक्योरिटी ऐप जरूर डाउनलोड करे, वैसे एंटीवायरस से स्पाइवेयर का पता लगाया जा सकता है।

Related Post

SHARAD POWAR

परमबीर-देशमुख प्रकरण : पवार बोले- आरोप गंभीर, इस्तीफे का फैसला उद्धव करेंगे

Posted by - March 21, 2021 0
नई दिल्ली । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार (Sharad Pawar) ने परमबीर और अनिल देशमुख (Anil Deshmukh)  के प्रकरण…
CM Dhami

अटल जी के विचार राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा- मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को लेखक गांव थानो, देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की…
CM Dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री से की भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार की चर्चा

Posted by - June 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया से भेंट…
Gang war

हरिद्वार में विधायक के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी के पूर्व MLA पर आरोप

Posted by - January 26, 2025 0
हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच गैंगवार (Gang War) जैसा माहौल…