रंग लगाने पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे

रंग लगाने पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे

818 0

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलाल गंज क्षेत्र के धनवारा गांव में सोमवार को होली के हुड़दंग के बीच रंग लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी सघंर्ष में बदल गया और दोनों पक्षों के दर्जन भर लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर ने घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। पुलिस ने ग्यारह लोगों पर सरकारी आदेशो के उल्लघंन, उपद्रव, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया।

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

इंस्पेक्टर कोतवाली मोहनलाल गंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार भसंडा के धनवारा गांव में सोमवार को होली के मौके पर रंग लगाने को लेकर अशोक कुमार की पृथ्वीपाल से कहासुनी होने लगी, देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गयी और दोनों पक्षों से पुरूष, महिलायें, बच्चे लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गये जिसके बाद जमकर मारपीट हुई , बीच सड़क पर मारपीट होने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने विवाद कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेने के बाद घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनलाल गंज भेजा।

होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग

वहीं मारपीट की घटना में एक पक्ष से अंकित धीमान उसकी मां कुसुमा देवी व अशोक कुमार उनकी पत्नी श्यामा देवी, बेटा शुभम व बेटी नेहा व दूसरे पक्ष के पृथ्वीपाल व उनकी पत्नी मंगला व बेटों महेश, राजेश व बहू गुड्डी घायल हो गये।इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों पर सरकारी आदेशों के उल्लंघन, उपद्रव, मारपीट सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया।

 

Related Post

Prayagraj Railway Division

प्रयागराज रेलवे ने बसंत पंचमी पर्व पर 300 से अधिक ट्रेनों का किया सफल संचालन

Posted by - February 4, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ प्रयागराज में बंसत पंचमी का दिव्य, भव्य अमृत स्नान संपन्न हो गया। जिसमें देश के कोने-कोने से…
यूपी विधानमंडल सत्र

यूपी विधानमंडल सत्र : पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा , सदन की कार्यवाही स्थगित

Posted by - December 17, 2019 0
लखनऊ। यूपी विधानमंडल सत्र में मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून व प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर सदन में जबरदस्त…
Mukhyamantri Solar Self-Employment Scheme

सीएम धामी ने विभिन्न योजनाओं को दी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति

Posted by - September 1, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने घोषणा के अंतर्गत राज्य भर की विभिन्न योजनाओं को वित्तीय और प्रशासनिक…
Ram

रामोत्सव 2024: मुख्यमंत्री 14 जनवरी को अयोध्या से करेंगे स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Posted by - January 11, 2024 0
लखनऊ। प्रतिवर्ष जिस प्रकार दीपावली से पहले हम साफ सफाई और रंग रोगन के बाद अपने अपने घरों को आकर्षक…