आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

701 0

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा भाटनखेड़ा गांव में रविवार की देर रात नशे में धुत युवक द्वारा खेत में खड़ी फसल में आग लगाने की कोशिश के बाद दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग आमने सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। मोहनलाल गंज पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज किया है।

रंग लगाने पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंडे

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के भाटनखेड़ा गांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में‌ धुत आशाराम उर्फ खूंटी  लक्ष्मीशंकर के खेत में खड़ी फसल में आग लगाने की कोशिश करने लगा, आग लगाने से मना करने पर गाली गालौज करने लगा जिसके बाद लक्ष्मीशंकर के पक्ष से राहुल, मोहित, सोनू, अंकित व दूसरे पक्ष से आशाराम व रक्षाराम अपनी मां राजरानी के साथ लाठी डंडों से लैस होकर आ गये और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

जिसमें एक पक्ष से जय शकंर व दूसरे पक्ष से आशाराम व उसकी मां राजरानी घायल हो गयी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की लिखित शिकायत की। इंस्पेक्टर कोतवाली मोहनलाल गंज दीनानाथ मिश्रा ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

 

Related Post

AK Sharma

उपभोक्ता के लिए आखिरी मौका, जल्दी पायें अपने बकाये बिल से मुक्ति: ए0के0शर्मा

Posted by - June 27, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार…
जावेद अख्तर

मोदी सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का कर रही है कोशिश: जावेद अख्तर

Posted by - January 2, 2020 0
मुंबई। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने नागरिकता कानून को…
CM Yogi launched Viksit Krishi Sankalp Abhiyan

लैब से लैंड पर जाकर किसानों से संवाद नई क्रांति की शुरुआत करेगाः योगी

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लैब, आईसीआर, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य संस्थानों में…