SS Sandhu

यूथ-20 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एसएस संधु ने ली बैठक

351 0

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में 05 मई को एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि यूथ-20 इंडिया शिखर सम्मेलन में उत्तराखंड की सुंदर छवि दुनियाभर में प्रस्तुत करने का बेहतर अवसर है। प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुन्दरता की चर्चा हो, इसके लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था का इंतजाम करना है।

मुख्य सचिव (SS Sandhu)  ने बताया कि यूथ-20 में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। सभी प्रतिभागियों का स्वागत और रहने की व्यवस्था उचित प्रकार से की जानी चाहिए।

देश और विदेश से आने वाले सभी प्रतिभागियों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर हेल्प डेस्क उपलब्ध करायी जाए, ताकि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। कार्यक्रम के समापन के बाद जब वे यहां से जाएं तो उनके मन में प्रदेश और यहां की कला एवं संस्कृति की एक अच्छी छवि जाए।

Nikay Chunav: मेट्रो का सफर कर अखिलेश मांगेंगे जनता से समर्थन

उन्होंने (SS Sandhu) कहा कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के दौरान ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित होने से प्रतिभागियों को जाम जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े। इसके लिए विशेष प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने प्रतिभागियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

Related Post

अनमोल नारंग

अनमोल नारंग ने 218 साल बाद रचा इतिहास, ऐतिहासिक बैरिकेडिंग तोड़ पहली सिख लेफ्टिनेंट बनेंगी

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका में एक भारतीय महिला 218 साल बाद इतिहास रचने जा रही है। सेकंड लेफ्टिनेंट अनमोल नारंग वेस्ट…

डिफेंस कमेटी की मीटिंग से राहुल का बायकॉट:डोकलाम विवाद पर चर्चा चाहते थे कांग्रेस सांसद

Posted by - July 14, 2021 0
19 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बुधवार को…
विक्रम लैंडर का मलबा मिला

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर का मलबा मिला, जानें इंजीनियर शनमुगा ने कैसे ढूढ़ा?

Posted by - December 3, 2019 0
नई दिल्ली। नासा ने भारत के महत्वकांक्षी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा मिलने का दावा किया। इसके साथ ही…
CM Dhami

केन्द्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

Posted by - July 28, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से राज्य की कार्यशील महिलाओं व…