SS Sandhu

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की प्रगति की समीक्षा की

337 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएं, ताकि यह केंद्र उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी भूस्खलन न्यूनीकरण पर कार्य कर सके।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि प्रदेश की सभी टाउनशिप की लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (LiDAR) तकनीक से मैपिंग कराई जाए। अधिक संवेदनशील शहरों को प्राथमिकता पर लेते हुए पहले LiDAR मैपिंग कराई जाए।

उन्होंने (SS Sandhu) कहा कि कार्य बहुत अधिक है और कम समय में किया जाना है इसलिए विश्वस्तरीय संस्थानों के साथ कोलेबोरेशन करते हुए विश्वस्तरीय तकनीक का उपयोग किया जाए।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि कार्यों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए विश्व की बेहतरीन तकनीक अपनाई जाए। इसके लिए अलग से एक सेल का गठन किया जाए जो विश्व की बेस्ट और लेटेस्ट तकनीक को तलाश लगातार करते हुए तत्काल अपनाए। उन्होंने कैपेसिटी बिल्डिंग की दिशा में कार्य करते हुए अगले एक साल में, तीसरे साल में और 5वें साल के लिए रोडमैप तैयार किया जाए।

इस अवसर पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, एच. सी. सेमवाल एवं उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक शांतनु सरकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Bilkis Dadi

बिल्किस दादी बोलीं- ‘पीएम मोदी मेरे बेटे की तरह, बुलावा आया तो जरूर मिलूंगी’

Posted by - September 25, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं बिल्किस…
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती

यूपी पुलिस की भर्ती में पहली बार आई ऐसी कमी, भर्ती बोर्ड पैनल हुआ परेशान

Posted by - January 6, 2020 0
न्यूज डेस्क। हमारी इस विचित्र दुनिया में बहुत सारी चीजें विचित्र सी देखने को मिल ही जाती हैं। काफी-काफी हमें…
CM Dhami

श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन प्रगति पर है कार्य: सीएम धामी

Posted by - September 22, 2022 0
देहारादून। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से  बद्रीनाथ एवं  केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों…
CM Dhami

साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

Posted by - December 30, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार को मथुरा में साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने…