SS Sandhu

मुख्य सचिव ने रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के संबंध में बैठक की

456 0

देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रूरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के सम्बन्ध में बैठक हुई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने सभी सम्बन्धित विभागों को स्वीकृत लक्ष्य के सापेक्ष अगले एक हफ्ते में सभी प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रस्ताव वित्त को भेजे जाने के साथ ही डीपीआर नाबार्ड को भी भेज दी जाए, ताकि समय पर नाबार्ड की भी संस्तुति मिल सके।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने प्रत्येक सप्ताह और पाक्षिक रूप से प्रस्तावों की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय सचिवों को आरआईडीएफ के अंतर्गत प्रस्तावों को विभागीय कैलेंडर से जोड़ते हुए स्वीकृति से लेकर डिस्बर्शमेंट तक निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने प्रोजेक्ट कम्प्लीशन रिपोर्ट्स भी शीघ्र जमा कराए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव दिलीप जावलकर, वी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम एवं रविनाथ रमन सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Post

Green Cess

उत्तराखण्ड में लागू होगा “ग्रीन सेस”- राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की नई पहल

Posted by - October 26, 2025 0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा…
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बोलीं -अच्छी कहानियां सरहदों पार भी की जाती हैं पसंद

Posted by - July 18, 2020 0
मुंबई। अभिनेत्री-फिल्मकार अनुष्का शर्मा ने कहा कि अच्छी कहानियां भाषाओं की सीमा तोड़कर सरहदों के पार भी पसंद की जाती…
CM Dhami

हमारे साधु-संत सर्वे भवन्तु सुखिनः के सिद्धांत की प्रेरणा देते हैं: सीएम धामी

Posted by - December 22, 2022 0
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के…

सुरक्षा के नाम पर यह छिपाना कहां तक सही कि चीन ने हमारी कितनी जमीन क़ब्ज़ाई?- भाजपा सांसद

Posted by - August 14, 2021 0
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत-चीन विवाद पर एक बार फिर खुलकर अपनी राय व्यक्त की है। स्वामी ने…