सपा करेगी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली को लेकर 15 से तहसील में प्रदर्शन

590 0

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निदेर्शानुसार 15 जुलाई को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर पार्टी प्रदर्शन कर राज्यपाल महामहिम के नाम सम्बोधित ज्ञापन देंगे।

ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओ पर फर्जी केस लगाने और भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग तथा स्थानीय समस्याओं पर भी राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। तहसील मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में विधान सभा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लाक संगठन, सेक्टर संगठन, बूथ संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, सम्बन्धित ब्लाक के जिला संगठन-फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अपने-अपने तहसीलों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देंगे। इस कार्यक्रम में शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन अवश्य करने की अपेक्षा की गई है।

Related Post

CM Yogi

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया:

Posted by - October 5, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाने, कैरियर काउंसिलिंग, आकांक्षी कैरियर…
CM Yogi attended the 41st foundation day celebrations of SGPGI

उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड तय कर रहा एसजीपीजीआई: सीएम

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। आज एसजीपीजीआई उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड को…
Mahakumbh-2025

योगी सरकार सोशल मीडिया कॉन्क्लेव से करेगी महाकुंभ की ब्रांडिंग

Posted by - February 11, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार (Yogi Government) प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) की ग्लोबल ब्रांडिंग करने और उसे समावेशी…
CM Yogi

हर परिवार के पास हो फैमिली आईडी, परिवार की हर जरूरत पूरा करने का बनेगी माध्यम: योगी

Posted by - June 20, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रत्येक परिवार इकाई को…