Up budget 2021: यूपी विधानसभा में सपा का हंगामा, बजट सत्र आधे घंटे के लिए स्थगित

710 0
लखनऊ।  बजट सत्र (up budget 2021) के दूसरे दिन शुक्रवार को विधानसभा (up vidhansabha) की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने किसानों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने इस विषय पर चर्चा की मांग की।  प्रश्नकाल में ही किसानों के मुद्दे को उठाते हुए चौधरी ने कहा कि पिछले तीन महीने से किसान आंदोलन (Kisan Andolan) हो रहे हैं। किसान परेशान हैं। सरकार किसान विरोधी है। भाजपा सरकार इस आंदोलन से भयभीत होकर चाल चलने का हर संभव प्रयास कर रही है।
किसानों के मुद्दे पर सदन में सपा के हंगामे के बाद आधे घंटे के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. हंगामे के दौरान विपक्ष के सदस्य बेल में पहुंच गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे. विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार सीट पर जाने के लिए कहने के बावजूद विपक्ष के सदस्य बेल में हंगामा करते रहे.

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया किसानों का मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर किसान तंबू, कनात लगाकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।  इसमें प्रदेश के कोने-कोने से किसान शामिल हो रहे हैं। आंदोलन को दबाने के लिए उन पर लाठी-डंडे चलाए गए।  उनके तंबू-कनात उखाड़ कर फेंक दिए गए।  किसान आंदोलन में शामिल न हो सकें, इसके लिए पेट्रोल पंपों को आदेश दिए गए कि ट्रैक्टरों में डीजल न भरा जाएगा।

किसानों पर तमाम फर्जी मुकदमे कायम किए गए. ट्रैक्टर मालिक किसानों को नोटिस जारी हो रही है। उन्हें प्रताड़ित करने की कार्रवाई की जा रही है।  उन्होंने कहा कि जिन किसानों की आंदोलन के दौरान मृत्यु हुई है, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही विपक्ष के सदस्य बेल में पहुंच गए। सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष के बार-बार सीट पर जाने के लिए कहने के बावजूद विपक्ष बेल में हंगामा करता रहा।

सुरेश खन्ना ने विपक्ष पर बोला हमला

सरकार की करफ से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सपा के लोगों ने ही टिकैत को जेल में रखा। ये लोग घोर किसान विरोधी हैं। इस प्रकार से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नोकझोंक बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही महज पांच मिनट ही सदन में चल सकी।

Related Post

Medical Devices Park

योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी बना मेडटेक हब, यमुना एक्सप्रेसवे पर ₹587 करोड़ का निवेश

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को मेडिकल टेक्नोलॉजी का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में एक…
CM Bhajanlal Sharma

यादव का अलवर से चुनाव लड़ना अलवर ही नहीं, राजस्थान के लिए भी मोदी का तोहफा: भजनलाल

Posted by - March 27, 2024 0
अलवर। अलवर प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व बाइक रैली…
On Makar Sankranti, CM Yogi will offer Khichdi during Brahma Muhurta.

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Posted by - January 14, 2026 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का मुख्य पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को ही…
CM Yogi in public darshan

भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं: सीएम योगी

Posted by - July 6, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा…
CM Vishnu Dev Sai

उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

Posted by - July 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना…