सोनू निगम फिर घिरे विवादों में,कहा- काश! पाकिस्तान में पैदा हुआ होता

1037 0

मुंबई। विवादास्पद बयान देते हुए सोनू निगम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनका निशाना बनी म्यूजिक इंडस्ट्री। सोनू ने म्यूजिक इंडस्ट्री में काम के तौर-तरीकों पर सवाल उठाया उन्होंने कहा कि,” गाना गाने के लिए म्युजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं, जबकि दूसरे देशों में ऐसा नहीं है। अगर पाकिस्तान में पैदा हुआ होता, कम से कम यहां काम के ऑफर तो मिल रहे होते।” इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी खिंचाई की। कुछ लोगों ने सोनू को देश छोड़ने तक की सलाह दे दी।

लेकिन अगर एक भारतीय के रूप में सोचा जाए तो सोनू का ये बयान गलत नहीं है। विदेशों से लोग आ कर यहा पैसे कमाते हैं और इतना ही नहीं खासे लोकप्रिए भी हैं।जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान सरहद पर लगातार अपनी खूंखार हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है।

सोनू ने कहा, ‘”कभी-कभी लगता है कि अच्छा होता मैं पाकिस्तान में पैदा होता तो भारत में अच्छा काम मिल रहा होता। क्योंकि, फिलहाल भारतीय सिंगर म्यूजिक कंपनी को शो के लिए पैसा देते हैं। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो वो आपका गाना नहीं बजाएंगे और आपको गाना भी नहीं दिलवाएंगे। किसी के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए, फिर आप भारतीय गायकों के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं।”

सोनू ने पाकिस्तानी गायकों का जिक्र करते कहा, ‘”आतिफ असलम छोटे भाई जैसा है। बहुत अच्छा गाता है, लेकिन उसे पैसे नहीं देने पड़ते हैं। राहत अली को नहीं बोलते कि आओ और पैसे दो। सिर्फ अपने वालों को बोलेंगे। मैं नाम गिनवा सकता हूं। कंपनियों ने लीगल कॉन्ट्रेक्ट करा रखा है। इसी वजह से लगता है कि काश मैं पाकिस्तान में पैदा हुआ होता।”

सोनू ने कहा कि पहले म्यूजिक कंपोजर गाना बनाते थे। अब कंपनी अपने हिसाब से गाना बनाती हैं। बॉलीवुड में रीमिक्स के चलन पर उन्होंने कहा कि ऐसे गाने हिट हो जाते हैं और पैसे भी कमा लेते हैं, पर लोग इन्हें लंबे वक्त तक याद नहीं रखते। माहौल ऐसा है कि आज गाने फिल्म के प्रमोशन के लिए बन रहे हैं।

सोनू निगम के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए पाकिस्तान जाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से पूछा कि आखिर एक नामी भारतीय गायक को ऐसा क्यों कहना पड़ा।

पिछले साल सोनू निगम ने अजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय ने खासी नाराजगी जाहिर की थी। तब एक व्यक्ति ने सोनू का सिर मुंडवाने वाले को इनाम देने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में सोनू ने खुद ही अपना सिर मुंडवा लिया था।

Related Post

कोरोना का कहर

अमिताभ बच्चन के परिवार पर टूटा कोरोना का कहर, चार लोग पॉजिटिव पाए गए

Posted by - July 12, 2020 0
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन के बाद उनकी पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन तथा पौत्री…

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, 37,700 के ऊपर चढ़ा सेंसेक्स, तो जानें निफ्टी की उछाल

Posted by - August 9, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सकारात्मक घरेलू कारकों से शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स…

Critics’ Choice Awards:ग्लेन क्लोज़ और लेडी गागा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Posted by - January 14, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। लेडी गागा का पॉप हैवीवेट से हॉलीवुड की अग्रणी महिला के रूप में परिवर्तन “शालो” गायक के साथ…

प्रधानमंत्री ने हाफिज का पाकिस्तान की राजनीति से जुड़ना बताया चिंताजनक

Posted by - November 14, 2018 0
सिंगापुर। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को आसियान समिट में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे वहां उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से…