Sonam Kapoor

सोनम कपूर सात सालों से इस बीमारी से रही हैं जूझ, शेयर किया बचाव का सुझाव

2325 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सात सालों से इस बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर हर जरूरी मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। सोनम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सात सालों से एक बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने इससे बचाव के टिप्स भी शेयर किए हैं।

https://www.instagram.com/p/CFkWCGjh5rk/?utm_source=ig_web_copy_link

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। ‘स्टोरीटाइम विद सोनम’ शो की यह पहली कड़ी है। इसके माध्यम से उन्होंने अपना दर्द फैन्स से बयां किया है। उन्होंने वीडियो को पोस्ट कर लिखा कि “हाय गाइज, कुछ निजी बताने जा रही हूं। मैं पीसीओस जैसी बीमारी से कई वक्त से गुजर रही हूं। पीसीओएस या पीसीओडी एक सामान्य बीमारी है जिसे कई महिलाएं पीड़ित होती हैं।

सलमान खान बोले- लॉकडाउन में मुझे जबरन यह अवकाश लेना पड़ा

उन्होंने कहा कि यह भी एक बहुत ही गंभीर स्थिति है, क्योंकि सभी के मामले, लक्षण और संघर्ष अलग हैं। मैंने फाइनली ये जान लिया है कि डाइट, वर्कआउट और अच्छे दिनचर्या से मुझे मदद मिलती है।

सोनम ने कहा कि मैं आपके साथ पीसीओएस को मैनेज के लिए अपने सुझाव शेयर करना चाहती हूं कि पीसीओएस अलग-अलग तरीकों से होता है। मैं आपसे खुद के डॉक्टर बनने या खुद ही कुछ उपाय करने से पहले किसी डॉक्टर से मिलने का आग्रह करती हूं।

Related Post

malaika arora

मलाइका अरोड़ा बोली-कोई वैक्सीन बना दो भाई, वरना जवानी निकल जायेगी

Posted by - September 13, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। इसके बाद से वह कोरोना…
कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो में खुलासा: इस अभिनेत्री को 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। ‘द कपिल शर्मा शो’ में अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे…

फाइबर से भरपूर काले चने में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Posted by - November 13, 2020 0
हेल्थ डेस्क.    काले चने आपकी स्वास्थ्य के मद्देनजर बहुत लाभदायक होते है. इनमे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, फॉस्फोरस,…