Sonal Sharma

गोशाला में रहकर पढ़ने वाली राजस्थान की बेटी सोनल शर्मा पहले प्रयास में बनी जज

1895 0

उदयपुर। म्हारी छोरियां छोरों से कम न हैं। इस बात को राजस्थान के उदयपुर जिले में रहने वाले दूधवाले की बेटी ने सच साबित कर डाला है , जिसके बाद वह सभी बेटियों के लिए मिसाल बन जाएगी। उदयपुर की रहने वाली सोनल शर्मा (Sonal Sharma) ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली है।

सोनल शर्मा (Sonal Sharma) की पीसीएसजे की साल 2018 में यह परीक्षा दी थी। सोनल शर्मा (Sonal Sharma) की उम्र 26 साल है। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई गोशाला में रहकर की है। इसके बावजूद सोनल शर्मा ने बीए, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं प्रथम श्रेणी से पास की है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के सेशन कोर्ट में सोनल शर्मा को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इन परीक्षाओं के परिणाम पिछले साल दिसंबर में ही निकल गए थे ,लेकिन सोनल शर्मा की का नाम वेटिंग लिस्ट में था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जनरल कट ऑफ लिस्ट में एक नंबर से रह गई थी।

मालदीव में लहरों के बीच दिशा पटानी यूं पोज देती दिखाई दीं

जब एक चयनित उम्मीदवार ने इस सेवा में आगे न बढ़ने का फैसला किया, तब सोनल शर्मा (Sonal Sharma) की को ये अवसर मिला है। एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से सोनल शर्मा अपनी पढ़ाई के लिए ट्यूशंस और पढ़ने की सामग्री भी नहीं ले पाती थी। सोनल साइकिल से अपने कॉलेज तक जाती और लाइब्रेरी में पढ़ाई किया करती थी।

सोनल ने बताया कि कभी-कभी कॉलेज जाते समय में मेरी चप्पल गोबर में सनी हुई होती थी।तब मुझे अपने क्लासमेट्स को ये बताने में शर्म आती थी कि मैं इस दूधवाले की बेटी हूं, लेकिन आज मुझे इस बात पर गर्व होता है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - February 21, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बगिया में आयोजित आशीर्वाद…
NCP

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच आज शरद पवार से मिलेंगे राकांपा विधायक

Posted by - June 23, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में गहराते सियासी संकट के बीच आज सुबह 11 बजे एनसीपी विधायकों की बैठक होगी। उधर पूर्व…
CM Dhami

मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को सीएम ने स्वयं चखकर गुणवत्ता परखी

Posted by - September 13, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार में आयोजित “देवभूमि रजत उत्सव 2025’’ में किया प्रतिभाग

Posted by - October 31, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस…