Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा बोलीं-लॉकडाउन की जिंदगी काफी आ रही है पसंद

1603 0

 

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह काम पर दोबारा वापसी करने के लिए परेशान नहीं हैं। साथ ही कोरोनाकाल में इंडस्ट्री में होने वाले बदलावों को लेकर भी वह चिंतित नहीं हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लॉकडाउन की यह जिंदगी काफी पसंद आ रही है।

सोनाक्षी ने कहा कि मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि मुझे लॉकडाउन वाली जिंदगी काफी पसंद आ रही है। पिछले दस सालों में, मैंने लंबे समय तक के लिए कोई ब्रेक नहीं लिया है। जहां कि मैं अपने आप के साथ समय बिता सकूं, यह समझ सकूं कि मुझे जिंदगी से क्या चाहिए। समस्याओं का समाधान ढूंढूं, चीजों पर मंथन करूं, यह जान सकूं कि जिंदगी में क्या जरूरी है और क्या नहीं?

टीएमसी सांसद नुसरत जहां बोलीं-फिल्म इंडस्ट्री की हालत खराब,सरकार दे राहत पैकेज

मुझे यह समय काफी अच्छा लग रहा है। वह आगे कहती हैं, मैं काम के शुरू होने को लेकर और किस तरह से सबकुछ होगा, इन्हें सोचकर परेशान नहीं हूं। मुझे पता है कि सेट पर वापस लौटना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि आपको अपनी गतिविधि को लेकर चौकन्ना रहना पड़ेगा, आपके साथ काम करने वाले लोग पीपीई किट में नजर आएंगे।

मैंने एक फोटोशूट किया था और उस दौरान अपने आसपास के लोगों को सिर से लेकर पैर तक ढके हुए देखने का अनुभव काफी अद्भुत था। हमेशा हाथों को सैनिटाइज करना, मास्क पहने रहना, सारी चीजें काफी अजीब हैं।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: हजारों दिलों म पर राज करने वाली तब्बू ने जानें क्यों नही की अभी तक शादी

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तबु की सुंदरता को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह…
बाजीगर

बाजीगर के 26 साल : अभिनेत्री काजोल ने वीड‍ियो शेयर कर दिलाईं ये याद

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म बाजीगर के साथ ही बॉ़लीवुड में शाहरुख खान ने दस्तक दी थी। इस फिल्म…
राम गोपाल वर्मा पर बड़ा आरोप

शर्लिन चोपड़ा का डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर बड़ा आरोप, भेजते थे अश्लील वीडियो

Posted by - August 17, 2019 0
मुंबई। बॉलीवु़ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा हाल ही में हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर डारेक्टर राम गोपाल वर्मा को लेकर बड़ा…
उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने भारी ड्रेस के वजह से चार सीटों को किया कवर, लोगों ने किया ट्रोल

Posted by - February 18, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हर ईवेंट पर सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। जिसके चलते ये एक्ट्रेसेस…
Akshay Kumar

सोमनाथ मंदिर पहुंचे पृथ्वीराज की पूरी टीम, अक्षय कुमार ने की पूजा

Posted by - June 1, 2022 0
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Prithviraj) की रिलीज से पहले जोरदार प्रमोशन कर हैं। अक्षय…