Mai Handique

असम : 100 साल की माई हांडिक से हारा कोरोना वायरस, देखें जश्न का Video

1785 0

नई दिल्ली। पूरे दुनिया सहित भारत देश भी जहां कोरोना महामारी के कहर से कराह रहा है। तो वहीं गुवाहाटी की सौ वर्ष की जिंदादिल एक महिला ने कोविड-19 को मात दिया है।

हालांकि दुनिया के डॉक्टर मानते हैं कि अधिक आयु में कोरोना वायरस को मात देना बड़ी चुनौती मानते हैं। लेकिन इस बात को असम की सबसे उम्रदराज मरीज माई हांडिक ने गलत साबित किया है।

सोनाक्षी सिन्हा बोलीं-लॉकडाउन की जिंदगी काफी आ रही है पसंद

इस बारे में चिकित्सकों का कहना है कि महिला ने अपनी सकारात्मकता के बल पर यह जंग जीती है। असम की सबसे उम्रदराज कोविड-19 मरीज माई हांडिक को बुधवार को गुवाहाटी के महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

मदर्स ओल्ड एज होम में रहने वाली हांडिक को कोरोना से संक्रमित होने का पता चलने के बाद 10 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों और नर्सों ने जश्न मनाया जिसमें हांडिक ने कई असमिया गीत गाए।

हांडिक ने कहा कि चिकित्सकों और नर्सों ने उनका बहुत खयाल रखा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा की भी सराहना की है। मदर्स ओल्ड एज होम में रहने वाले 12 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे, जिनमें से पांच को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Related Post

निर्भया केस

निर्भया केस : दोषी अक्षय का नया पैंतरा, फांसी टलने के लिए दोबारा डाली दया याचिका

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया केस के दोषी अक्षय कुमार सिंह ने तीन मार्च को होने वाली फांसी को टालने के लिए…

ममता को करारा झटका: चुनाव के बाद हिंसा की होगी जांच, ह्यूमन राइट्स कमीशन ने बनाई कमेटी

Posted by - June 22, 2021 0
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं को लेकर जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया…
सारा अली खान की तस्वीर वायरल

सारा अली खान की भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन पर चर्चा तेज

Posted by - April 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया अक्सर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर…
CM Dhami

केन्द्र ने 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ किया जारी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Posted by - March 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के विशेष प्रयासों से केन्द्र ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास हेतु 33…