पुत्र को मारी कुल्हाड़ी, बचाने आई मां को निर्वस्त्र कर सड़क पर घसीटा

1197 0

दबंगों ने एक युवक को कुल्हाड़ी से हमला (killed with an axe) कर घायल कर दिया। पुत्र को बचाने आई मां को भी सड़क तक घसीटते हुए पीटा गया, जिससे वह निर्वस्त्र हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव निवासी गीता देवी पत्नी स्व.अमर सिंह अपने पुत्र सौरभ सिंह के साथ घर में रहती है। आरोप है कि सौरभ अपने घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी गांव के ही हिमांशु सिंह, उसका पिता अवधेश सिंह. केके सिंह व दलजीत सिंह लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौच हुई फिर सौरभ को घसीटकर मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ितों का आरोप है कि उसके सिर पर कुल्हाड़ी (killed with an axe) से भी वार किया गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। घटना की तहरीर थाने में दी गई, जिस पर पुलिस ने हिमांशु सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि आरोपित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा लिखा है।

सिसोलर थाने की इंस्पेक्टर रीता सिंह ने बुधवार को बताया कि सौरभ सिंह और उसकी मां ने आरोपित पक्ष के लोगों के साथ पहले मारपीट की, फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।

Related Post

CM Yogi

नवाचार और अनुसंधान से तटस्थ होने के कारण पिछड़ गया था भारत : सीएम योगी

Posted by - December 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों या अन्य शिक्षण संस्थानों को टापू या तटस्थ बने…
CM Yogi

चौपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को समझा जाए और उनका समाधान किया जाए : मुख्यमंत्री

Posted by - October 19, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उपमुख्यमंत्री, जिलों…
Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण आज, जानिए 600 वर्षों की यात्रा

Posted by - December 13, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर  (Kashi Vishwanath Dham Corridor) का लोकार्पण करेंगे। ये…