पीएम मोदी

संकट की घड़ी में सामाजिक संगठन लोगों की मदद करें : पीएम मोदी

801 0

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश एक असाधारण संकट का सामना कर रहा है। इस समय देश को इन संगठनों की सेवा तथा संसाधनों की बेहद अधिक जरूरत है।

मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रमुख सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की बात

बता दें कि जानलेवा वायरस कोरोना के देश में निरंतर बढ़ रहे प्रकोप के मद्देनजर श्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रमुख सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इस असाधारण स्थिति से निपटने के उपायों पर विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री इससे पहले भी डाक्टरों, पत्रकारों , उद्योगपतियों और अन्य वर्गों के साथ मौजूदा स्थिति में सहयोग के लिए बातचीत कर चुके हैं।

देश में कोरोना संक्रमण से 29 लोगों की हुई मौत, 1071 संक्रमित

सामाजिक संगठनों की सेवा तथा संसाधनों की बहुत अधिक जरूरत

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश एक असाधारण संकट के दौर से गुजर रहा है और उसे इन संगठनों की सेवा तथा संसाधनों की बहुत अधिक जरूरत है। सामाजिक संगठनों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनका दृष्टिकोण मानवीय होता है, पहुंच बहुत ज्यादा होती है और सेवाभाव के कारण लोगों का इन पर विश्वास होता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इन विशेषताओं के चलते ये संगठन गरीबों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही इन की चिकित्सा सुविधा और स्वयंसेवक भी मरीजों तथा जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। उन्होंंने कहा कि देश को इस चुनौती से निपटने के लिए अल्पावधि उपायों और दीर्घावधि द़ृष्टिकोण की जरूरत है।

Related Post

CM Dhami

छोटे राज्यों में उत्तराखंड ने किया शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की…
Remedisvir

भारत काे रेमडेसिविर की 450,000 शीशियां नि:शुल्क देगी अमेरिकी कंपनी

Posted by - April 27, 2021 0
वाशिंगटन । अमेरिका की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी ने कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली रेमडेसिविर (Remedesvir) दवा की…
मिस यूनिवर्स 2019

Miss Universe 2019: हॉट महिलाओं की लिस्ट में से एक हैं भारत की ये वर्तिका सिंह

Posted by - December 12, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अमेरिका के अटलांटा में हुई मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने यह…