…तो अब स्मृति ईरानी का होगा अमेठी में अपना आशियाना

627 0

अमेठी। केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी (smriti irani) अपने एक दिवसीय दौरे पर 22 तारीख को अमेठी आ रही हैं। इस दौरान स्मृति(smriti irani) जायस स्थित राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

इसके साथ ही अपने आवास के लिए भूमि का बैनामा भी करवाएंगी। केंद्रीय मंत्री (smriti irani)  ने चुनाव के दौरान अमेठी में आवास बनाने का वादा किया था ,इसे पूरा करने के लिए यहां जमीन ले रही हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(smriti irani)   सोमवार सुबह 9:50 पर लखनऊ एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए हैदरगढ़, जगदीशपुर व जामो होते हुए गौरीगंज पहुंचेंगी। कलेक्ट्रेट स्थित उपनिबंधक कार्यालय गौरीगंज पहुंचकर जमीन का बैनामा कराएंगी।

स्मृति ईरानी (smriti irani) दोपहर तीन बजे बहादुरपुर में राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां से निकलकर वो चार बजे सलोन विधानसभा के गोपालपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जहां सलोन, छतोह और डीह में निर्मित कई नए भवनों का लोकार्पण करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (smriti irani) यही से शाम सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

Related Post

Hanumangarhi Laddu

रामोत्सव 2024: तिरुपति के लड्डू प्रसाद की तरह हनुमानगढ़ी के लड्डू को भी मिलेगा जीआई टैग

Posted by - January 8, 2024 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किये जा…
CM Vishnudev

हमारा देश ऋषि-मुनियों, साधु-संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की पवित्र भूमि: मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित रामजानकी मंदिर में विधिवत…
अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल के गढ़ अमेठी में आज अमित शाह स्मृति के लिए करेंगे रोड शो

Posted by - May 4, 2019 0
अमेठी। शनिवार यानि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंत्री स्मृति ईरानी के…
Swadeshi Fair

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे स्वदेशी मेलों का औपचारिक शुभारंभ

Posted by - October 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को गोरखपुर से स्वदेशी मेले (Swadeshi Fairs) का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। स्वदेशी मेले…

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को लगातार पांचवे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया…