केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी में,70 करोड़ की परियोजनाओं की देंगी सौगात

1315 0

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी अमेठी में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। स्मृति के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत केंद्र व प्रदेश के आठ मंत्री शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में दिव्यांगजनों व बुजुर्गों को कृतिम उपकरण की सौगात देंगी। स्मृति ईरानी 70 करोड़ से अधिक लागत की दर्जन भर परियोजनाओं की सौगात देंगी।

मंत्री स्मृति ईरानी यहां सुबह 11 बजे पहुंचेंगी। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चलेगा। भाजपा ने जिस नवोदय कैंपस का चयन कार्यक्रम के लिए किया है। इसी कैंपस में यूपीए सरकार के दौरान राहुल, सोनिया व प्रियंका गांधी की बड़ी चुनावी सभा हुई थी।

भाजपा के जिला मंत्री अनुग्रह नारायण ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक लेटर ट्वीट किया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को ट्वीट के जरिए स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। लिखा है, आप इस कार्यक्रम में शामिल हों। अमेठी के सांसद होते हुए जो काम आप 15 सालों में नहीं कर पाए, उसे अमेठी से हारकर स्मृति ईरानी कर रहीं हैं। इस ट्वीट को स्वयं स्मृति ईरानी ने री-ट्वीट किया है।

 

 

राहुल गाँधी को जिला मंत्री अनुग्रह नारायण का पत्र –

 

 

अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर स्मृति ईरानी के साथ केंद्र और राज्य के मंत्री भी अमेठी पहुंच रहे हैं। स्मृति ईरानी यहां गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण का वितरण करेंगी। साथ ही पिपरी घाट और इस जगदीशपुर में बनने वाले ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगी। इसके अलावा गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मवई व सैठा गांव में बनकर तैयार दो पीएचसी का लोकार्पण करेंगी।

Related Post

OTS

31 दिसंबर के बाद विद्युत बिलों के बकाये और चोरी के लम्बित मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - December 20, 2023 0
लखनऊ। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश सरकार द्वारा लाई गयी एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के अन्तर्गत मंगलवार…

भाजपा से नाराज चिराग ने कहा- पिता ने हमेशा साथ दिया लेकिन मुश्किल वक्त में साथ न मिला

Posted by - June 23, 2021 0
लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान भाजपा पर बिफर पड़े और नाराजगी…

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, तो ये महिला भी नहीं रही पीछे

Posted by - May 11, 2019 0
डेस्क। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जहां पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, तो महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन महिलाओं…
saumendru adhikari

पश्चिम बंगाल : कांठी में सुवेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा…
Swami Avdheshanand Giri

‘सनातन का सूर्य’ हैं योगी आदित्यनाथ, सकुशल निभा रहे हैं संरक्षक की भूमिकाः स्वामी अवधेशानंद गिरी

Posted by - December 16, 2024 0
महाकुम्भनगर। ‘सनातन संरक्षण की धर्मध्वजा को धारण करने वाले योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सही मायनों में सनातन का सूर्य हैं।…