CM Mamta

“जय श्रीराम” के नारे पर ममता ने किया राज्यपाल को फोन, बोलीं- वोट नहीं डालने दे रहे ये लोग

860 0

नंदीग्राम । पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम के मतदान केंद्र पर पहुंचीं। जैसे ही ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  केंद्र पर पहुंचीं कि लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। मतदान केंद्र के बाहर खड़े लोगों ने ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) को देखते ही जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि थोड़ी देर बाद ममता मतदान केंद्र के अंदर चली गईं उसके बाद लोगों ने नारे लगाने बंद कर दिए।

  • ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्यपाल से की फोन पर बात
  • ममता बोलीं-चुनाव आयोग शिकायतों पर नहीं कर रही कार्रवाई
  • नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी

कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाएंगे- ममता बनर्जी

नंदीग्राम बूथ पर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि सुबह से अबतक चुनाव संबंधी 63 शिकायतें दर्ज कराई गई है लेकिन, चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरे राज्यों के गुंडे यहां आकर हंगामा कर रहे हैं। ममता(Mamata Banerjee) ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग यहां आकर हंगामा कर रहे हैं। ममता ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर उन लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ममता (Mamata Banerjee) ने कहा कि अगर चुनाव आयोग इन लोगों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो हम कोर्ट जाएंगे।

 

ममता ने राज्यपाल से फोन पर बात की

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्यपाल जगदीप धनकड़ से फोन पर बात की। ममता (Mamata Banerjee) ने कहा कि नंदीग्राम से स्थानीय लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। मैं आपसे अपील करती हूं कि इस मामले को खुद देखिए।

नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) 

गौरतलब है कि गुरुवार को बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 उम्मीदवार और असम की 39 सीटों पर 345 कैंडिडेट की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। सभी की निगाहें बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। जहां ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है।

Related Post

Dr. R. Rajesh Kumar

शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा- सचिव

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम…
illegal gas refilling

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम की छापेमारी, 34 सिलेंडर जब्त

Posted by - August 29, 2025 0
देहरादून। आमवाला क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) किए जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते…
CM Dhami

उत्तराखण्ड स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 में नकल मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने SIT का गठन किया

Posted by - September 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता…
CM Yogi

पूरे प्रदेश में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम : मुख्यमंत्री

Posted by - January 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते…
Female cricketer Sneh Rana met CM Dhami

मुख्यमंत्री से महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - November 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं…