Babar

SL v PAK: श्रीलंका पर बाबर-अब्दुल्ला की शतकीय पारी पड़ी भारी

467 0

नई दिल्ली: गॉल में खेले गए दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 342 रन का टारगेट दिया था इसका बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी ने जवाब देते हुए 6 विकेट पर 344 रन बनाए। पाकिस्तान की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक रहे। उन्होंने नाबाद 160 रन की पारी खेली।

अब्दुल्ला के लिए यह टेस्ट करियर की बेस्ट पारी है। उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने भी दूसरी पारी में 55 रन बनाए और पहली पारी में शतक लगाया। पाकिस्तान को पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिए 120 रन की जरूरत थी। उसने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया, शफीक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शफीक ने 408 गेंदों की अपनी मैच विजयी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

श्रीलंका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 222 रन बनाकर सिमट गई। इसके बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान को 218 रन पर ही रोक दिया। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 337 रन बनाए जिससे पाकिस्तान को जीत के लिए 342 रन का लक्ष्य मिला था।

चिड़ियाघर में 15 साल से रह रहे चिंपैंजी जेमसन का निधन

Related Post

England

इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान जल्द कह सकते है क्रिकेट को अलविदा

Posted by - June 27, 2022 0
नई दिल्ली: इंग्लैंड (England) के विश्वविजेता कप्तान (World-winning captain) ऑयन मॉर्गन जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।…

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को झटका, इस तेज गेंदबाज ने की संन्यास की घोषणा

Posted by - October 20, 2021 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने दिसंबर में शुरू…

क्रिस मोरिस के खराब प्रदर्शन पर भड़के गावस्कर, कहा- अच्छा प्रदर्शन कर पाने में रहे नाकाम

Posted by - October 8, 2021 0
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबले…