farmer registry

फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

88 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही फॉर्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) अभियान में सीतापुर जिला प्रदेश का सिरमौर बन गया है। अब तक यहां 74.58 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बस्ती 74.24 प्रतिशत के साथ दूसरे और रामपुर 70 प्रतिशत रजिस्ट्री के साथ तीसरे स्थान पर है। राज्य स्तर पर अब तक लगभग 54 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिससे करीब 1.5 करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह अभियान प्रदेशव्यापी मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।

एक अप्रैल से रजिस्ट्री (Registry) अनिवार्य

1 अप्रैल 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनकी रजिस्ट्री (Registry) पूरी हो चुकी है। इसी कारण सभी जिलों में किसानों के पंजीकरण और सत्यापन की गति तेज की जा रही है।

योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 नवंबर तक हर गांव में किसान पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए कैंप चार्ट तैयार कर राज्य स्तर पर साझा करने को कहा गया है। साथ ही PM Kisan सत्यापन का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 हजार किसानों का प्रतिदिन हो रहा पंजीकरण

वर्तमान में औसतन 4,000 किसानों का पंजीकरण प्रतिदिन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर अंत तक प्रदेश के सभी पात्र किसानों का पंजीकरण और सत्यापन पूर्ण हो जाए, ताकि कोई भी किसान अगली पीएम किसान किस्त से वंचित न रह जाए।

Related Post

Strong presence of UP in Davos 2026

वैश्विक निवेश मिशन तेज, दावोस में टीम योगी का वैश्विक निवेशकों से संवाद

Posted by - January 19, 2026 0
दावोस/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की…
CM Dhami

धामी सरकार के तीन साल पूरे, सीएम ने छात्रों-संविदाकर्मियों को दी 3 बड़ी सौगात

Posted by - March 23, 2025 0
देहरादून। तीन साल पूरा होने पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के…
CM Yogi

सेमीकंडक्टर में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा सेमीकॉन इंडिया: सीएम योगी

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया- 2024 पीएम मोदी के विजन के अनुरूप सेमीकंडक्टर…
Pack House

नवरात्रि में पूर्वांचल के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, बिहार के किसानों को भी मिलेगा लाभ

Posted by - March 20, 2023 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रस्तवित दौरे में पूर्वांचल के किसानो…