शत्रुघ्न सिन्हा

पीएम की तो हमेशा फिसलती है जुबान, मेरी एक बार फिसली तो मैं माफ़ी मांगू …

1084 0

बिहार पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि पीएम  मोदी की तो हमेशा जुबान फिसलती है। जिन्ना को कांग्रेस परिवार का हिस्सा बताने वाले बयान पर माफी नहीं मांगी है। इस बयान में माफी मांगने लायक बात नहीं थी। उन्होंने कहा- ‘मैंने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर जो बात कही थी उसमें अगर जुबान न भी फिसलती तो भी बुरी बात नहीं थी।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल के बाद पटना साहिब से शत्रुघ्न ने किया नामांकन 

आपको बता दें भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को मोहम्मद अली जिन्ना को कांग्रेस परिवार का सदस्य बताने को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सफाई देते  हुए कहा था कि मेरी जुबान फिसल गई थी।

ये भी पढ़ें :-‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने दायर किया सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा 

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अली जिन्ना ने भी आजादी के लिए संघर्ष किया था। हालांकि बाद में जो भारत का बंटवारा हुआ उसमें भी जिन्ना की ही मुख्य भूमिका थी। इस बातचीत में उन्होंने कहा- पटना के लोगों का हमेशा प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मिला है। समर्पण की भावना के साथ लोगों के सामने आया हूं।

Related Post

पाकिस्तान को सुधरने में अभी और वक्त लगेगा-प्रधानमंत्री मोदी

Posted by - January 1, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को जोखिम वाला बताते हुए कहा कि हमें अपने सैनिकों की सुरक्षा…
Chandrashekhar Upadhyay

‘नीरज चौरसिया’ को जानते हैं भागवत, नरैण व चम्पत दादू?: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - January 14, 2024 0
लखनऊ। 22अक्टूबर 1990, मथुरा गोवर्धन मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के छात्रावास में अर्द्ध-रात्रि डॉ. चन्द्रभान गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी…
CM Yogi

संत समाज से है महाकुम्भ की भव्यता-दिव्यता, सरकार और प्रशासन आयोजन के सहयोगी: मुख्यमंत्री

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) की दिव्यता और भव्यता पूज्य संतों से…