सिंघु बॉर्डर मर्डर केस: कोर्ट ने निहंग सरबजीत को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

587 0

नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर हुई युवक की हत्या के मामले में निहंग सिख सरदार सरबजीत सिंह को पुलिस ने आज सोनीपत के सिविल जज (जूनियर डिविजन) की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने निहंग सिख सरदार सरबजीत सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हरियाणा पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की मांग की लेकिन, कोर्ट ने सात दिन की रिमांड मंजूर की।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस ने कोर्ट से कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद किये जाने हैं. पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि  निहंग सरबजीत सिंह ने अपने डिसक्लोजर स्टेटमेंट में चार नाम बताये हैं। इन्हें भी ट्रैस किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस गुरदासपुर और चमकौर जायेगी।

मृतक के शरीर पर चोट के 37 निशान

मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई हैय़ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के 37 निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक के खिलाफ तेज धार वाले हथियार के साथ ही लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया है। युवक की मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया जा रहा है।

सरबजीत ने खुद ही थाने पहुंचकर किया सरेंडर

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के तरनतारन निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया था। युवक के दोनों हाथ काटकर पुलिस की बैरिकेड्स पर लटका दिया गया था। इस मामले को लेकर हड़कंप मचा तो निहंग सिखों की भूमिका संदेह के घेरे में आई। किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने निहंग सिखों से पल्ला झाड़ लिया तो शाम के समय एक शख्स ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

सरेंडर करने पहुंचे सरदार सरबजीत को क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। सरबजीत को देर रात गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच खरखोदा और कुंडली थाने की पुलिस सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थी और मेडिकल चेकअप कराया गया था। सरदार सरबजीत सिंह को आज सोनीपत के सिविल जज (जूनियर डिविजन) की कोर्ट में पेश किया गया। हरियाणा पुलिस ने निहंग सरबजीत सिंह की 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Related Post

वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का नुकसान

कोरोनावायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था के 90 खरब डॉलर का करेगा नुकसान

Posted by - April 14, 2020 0
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का अनुमान है कि ‘कोविड-19’ वैश्विक अर्थव्यवस्था को दो साल में 90 खरब डॉलर…

144 ट्रेनी पुलिस अधिकारियों से पीएम ने की बात, बोले- आप जैसे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है

Posted by - July 31, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
Braille

ब्रेल प्रेस से रौशन हो रहा भविष्य, योगी सरकार ने दृष्टिबाधित शिक्षा को दी नई दिशा

Posted by - May 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिव्यांग सशक्तीकरण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल…
CM Yogi

2024 में 2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी

Posted by - January 25, 2024 0
बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने बुलंदशहर…