सिख दंगा

सिख दंगा: मनमोहन सिंह के बयान पर पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने दी सफाई

874 0

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बुधवार को एक बयान दिया था। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। उनके इस बयान पर तत्कालीन गृह मंत्री नरसिम्हा राव के पोते बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुभाष ने मनमोहन के बयान पर दु:ख व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्या कोई गृह मंत्री कैबिनेट की मंजूरी के बिना कोई फैसला ले सकता है?

एनवी सुभाष बोले-सेना के आने से मच जाती तबाही

एनवी सुभाष ने गुरुवार को कहा कि नरसिम्हा राव के परिवार का हिस्सा होने की वजह से मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह के बयान से काफी दुखी हूं। उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। क्या कोई गृह मंत्री बिना कैबिनेट की मंजूरी के स्वतंत्र रूप से कोई फैसला ले सकता है? यदि सेना को बुला लिया जाता तो तबाही मच जाती।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख दंगों को लेकर बुधवार को बड़ा बयान

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख दंगों को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन गृह मंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की बात पर ध्यान दिया होता। तो 1984 में में हुई सिख विरोधी हिंसा की घटना टाली जा सकती थी। मनमोहन सिंह ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल की जयंती पर आयोजित एक समारोह में कही।

प्याज पर संसद में संग्राम, वित्तमंत्री बोलीं- मैं इतना लहुसन-प्याज नहीं खाती 

उन्होंने यह भी कहा कि गुजराल ने नरसिम्हा राव को इस संबंध में सलाह दी थी। पूर्व पीएम सिंह ने कहा कि ‘दिल्ली में जब 84 के सिख दंगे हो रहे थे, गुजराल जी उस समय के गृह मंत्री नरसिम्हा राव के पास गए थे। उन्होंने राव से कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि सरकार के लिए जल्द से जल्द सेना को बुलाना आवश्यक है। अगर राव गुजराल की सलाह मानकर जरूरी कार्रवाई करते तो शायद 1984 के नरसंहार से बचा जा सकता था।

1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या करने के बाद देश में सिख विरोधी दंगे हुए

बता दें कि 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या करने के बाद देश में सिख विरोधी दंगे हुए थे। इसमें 3,325 लोग मारे गए थे। अकेले दिल्ली में 2,733 लोगों की जान गई थी। गृह मंत्रालय के तरफ से नियुक्त न्यायमूर्ति जी पी माथुर (पुनरीक्षण) समिति की सिफारिश के बाद 12 फरवरी 2015 को एसआईटी का गठन किया गया था। तीन सदस्यीय एसआईटी अब तक सिख विरोधी दंगों के संबंध में दर्ज 650 मामलों में से 80 को फिर से खोल भी चुकी है।

Related Post

CM Yogi

बेसिक शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव, हर विद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात होगा सुनिश्चित- सीएम योगी

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बेसिक शिक्षा को समाज और राष्ट्र की आधारशिला बताते कहा कि यह बच्चों…
सुप्रीम कोर्ट

प्राइवेट लैब मुफ्त करें कोरोना टेस्ट, सरकार जारी करे निर्देश : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के देश में बढ़ते संक्रमण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र को महत्वपूर्ण निर्देश…
Mithali Raj

महिला क्रिकेट पर मिताली राज ने जताई चिंता, ट्रेनिंग पर उठाए सवाल

Posted by - September 22, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर बड़ा बयान…
Shivraj Chauhan met CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री शर्मा से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - July 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज…