अस्पताल में भर्ती हुई श्वेता तिवारी, एक्स पति अभिनव कोहली ने किया तंज

615 0

नई दिल्ली। श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना स्टंट रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ खत्म किया है। इसी बीच श्वेता तिवारी से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक श्वेता की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके एक्स पति अभिनव कोहली ने भी अपना रिएक्शन देकर सबको हैरान कर दिया है।

काम की वजह से बिगड़ी श्वेता की तबीयत

श्वेता तिवारी की टीम की ओर से बताया गया कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर और कमजोरी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्वेता तिवारी पिछले कुछ दिनों से लगातार काम में व्यस्त थीं, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी टीम के अनुसार कहा गया, श्वेता पिछले कई दिनों से लगातार काम के चलते व्यस्त थीं। मौसम में हो रहे बदलाव और काम के प्रेशर के चलते श्वेता की तबीयत बिगड़ गई है। श्वेता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और वो जल्द ही घर लौट आएंगी।

अभिनव ने श्वेता की बीमारी पर दिया रिएक्शन

वहीं श्वेता की तबीयत पर उनके एक्स पति अभिनव कोहली ने भी अपना रिएक्शन दिया है। श्वेता के जल्द ठीक होने की दुआ के साथ ही अभिनव ने एक्ट्रेस पर तंस भी कसा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट लिखा है। इस नोट में अभिनव ने लिखा, ‘मेरे और मेरे बेटे के मिलने और साथ रहने के हक की लड़ाई अपनी जगह है और ये कोर्ट में चल रही है, पर भगवान करे श्वेता जल्दी स्वस्थ हो जाए। एक्टर बेचारे आप सबके सामने सुंदर बनने के चक्कर में और आप सबका और ज्यादा प्यार पाने के लिए जरूरत से ज्यादा बॉडी बनाते रहते हैं और फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है। श्वेता के फैंस अभिनव के पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अभिनव को खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिनव ने श्वेता पर तंज कसा है।

श्वेता की अभिनव कोहली से हुई थी दूसरी शादी

बता दें, श्वेता जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर श्वेता सुर्खियों में रहती हैं उतना ही वो निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। बता दें, एक्ट्रेस की अभिनव कोहली से दूसरी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए। श्वेता ने अभिनव पर उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसकी वजह से अभिनव को जेल भी जाना पड़ा था। अभी भी दोनों के बीच बेटे की कस्टडी के लिए मामला कोर्ट में चल रहा है। अभिनव बेटे की कस्टडी चाहते हैं। दोनों के रिश्ते बुरी तरह बिगड़ गए हैं। दोनों के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिनसे साफ होता है कि अब दोनों के बीच कितना फासला आ गया है। अभिनव से पहले श्वेता ने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी।

 

Related Post

Critics’ Choice Awards:ग्लेन क्लोज़ और लेडी गागा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Posted by - January 14, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। लेडी गागा का पॉप हैवीवेट से हॉलीवुड की अग्रणी महिला के रूप में परिवर्तन “शालो” गायक के साथ…

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…

बर्थडे स्पेशल: अभिनेता से नेता बने कमल हसन ने इस मशहूर डांसर से रचाई थी शादी

Posted by - November 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अभिनेता से नेता बने कमल हसन आज यानी 7नवंबर को अपना 65वां जन्मदिन मन रहे हैं। फिल्मों के…