Shreya Ghoshal

श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर की प्रेगनेंसी की घोषणा

1160 0

मुंबई। गायिका श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है और उसके साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है।

माधुरी दीक्षित ‘फाइंडिंग अनामिका’ से करने जा रही हैं OTT डेब्यू

गायिका श्रेया घोषाल  (Shreya Ghoshal) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ एक खुशखबरी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है और उसके साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

मां बनने जा रहीं श्रेया ब्लू और ग्रीन कलर के ड्रेस में अपने बेबी बंप के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘श्रेयादित्य का बेबी आने वाला है। शिलादित्य और मैं इस खबर को आपके साथ साझा करते हुए बहुत रोमांचित हैं. आप सभी के प्यार और आर्शीवाद की जरूरत है क्योंकि हम अपनी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।’

श्रेया की ये पोस्ट आते ही पूरी फिल्म बिरादरी से बधाईयों का तांता लग गया. डांसर शक्ति मोहन ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बधाई हो।’

वहीं अभिनेत्री सोफी चौधरी ने लिखा,’यह अद्भुत खबर है!!! आपको ढेर सारा प्यार और बधाईयांष’

वहीं गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने लिखा, ‘ओएय्य्य, गुप्लु !!! श्रेया घोषाल और शिलादित्य मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं. ढेर सारी बधाइयां।’

बता दें कि सिंगर श्रेया घोषाल ने 2015 में एक सादे समारोह में शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी की थी।

Related Post

रवि किशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो

Posted by - November 24, 2019 0
गढ़वा। बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को बीजेपी सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता रवि…
अमायरा दस्तूर ने फिल्म प्रस्थानम पर दिया विशेष साक्षात्कार

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने फिल्म प्रस्थानम पर दिया विशेष साक्षात्कार, देखें वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने अपनी आगामी फिल्म ​प्रस्थानम को लेकर मीडिया से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने फिल्म…
Karan Johar main accused of movie mafia

कंगना ने पीएम को किया टैग बोली, मूवी माफिया का मुख्य आरोपी है करण जौहर

Posted by - September 2, 2020 0
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर मूवी माफिया के मुख्य दोषी होने का खुलेआम आरोप लगाया…