निशानेबाजी विश्व कप रद्द

कोविड-19 प्रकोप के कारण, दिल्ली में होने वाला निशानेबाजी विश्व कप रद्द

907 0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेज में मई में होने वाले आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप को कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ाते प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया है।

एनआरएआई को कोरोना के कारण मई में दिल्ली में होने वाले विश्व कप को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा

यह जानकारी सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बयान जारी कर दी है। बताया गया है कि एनआरएआई को कोरोना के कारण मई में दिल्ली में होने वाले विश्व कप को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3577 पार, 83 लोगों की मौत

राइफल व पिस्टल विश्व कप का आयोजन पांच से 13 मई तक था होना

राइफल व पिस्टल विश्व कप का आयोजन पांच से 13 मई तक होना था, जबकि शॉटगन विश्व कप का आयोजन 20 से 29 मई तक होना था। एनआरएआई ने कहा कि एथलीटों, अधिकारियों, स्टाफ और निशानेबाजी समुदाय की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है इसलिए उसने इन दोनों विश्व कप को रद्द करने का फैसला किया है।

Related Post

AK Sharma

देश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - September 20, 2024 0
लखनऊ। देश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देश एवं प्रदेश…
कोरोना वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- कोरोना वैक्सीन की चल रही है टेस्टिंग

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस पैर पसराता जा रहा है। मंगलवार तक देश में कोरानावायर से संक्रमित मरीजों की…